Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Jun-2026

भोपाल से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एजेंट गिरफ्तार भोपाल में एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ने के संदेह में एक युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद फराज के रूप में हुई है। ATS ने उसे शुक्रवार को सुबह भोपाल के काजी कैंप इलाके में नन्हें बी की मस्जिद के पास से पकड़ा है।आरोपी एक डॉक्टर के क्लीनिक पर काम करता था। प्रारंभिक जांच में एजेंसी को कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं जिनके आधार पर आरोपी की गतिविधियों की जांच की जा रही है।सूत्रों के मुताबिक आरोपी कथित तौर पर विशेष ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाने की तैयारी कर रहा था। ATS ने उसके मोबाइल से पाकिस्तान से भेजे गए कथित जिहादी दस्तावेजी पीडीएफ बरामद होने का दावा किया है। नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी की याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए उनका नामांकन रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती दी थी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सीधे रिट याचिका नहीं सुनी जा सकती। अगर उन्हें फैसले पर आपत्ति है तो वे चुनाव याचिका दायर करें। रिटायर्ड IAS नियाज खान का विवादित बयान मध्यप्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और लेखक नियाज खान एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। नियाज ने देश में बढ़ती आबादी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने सरकार से जबरन नसबंदी लागू करने की मांग करते हुए खासतौर पर मुस्लिम समुदाय का उल्लेख किया है। खान ने आगे कहा कि मुस्लिम समुदाय में ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं इसलिए उनकी नसबंदी कड़ाई से कराई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो देश का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का मोर्चा मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। संघ ने साफ कहा है कि 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर बाद में बने नियम लागू करना न केवल अव्यवहारिक है बल्कि यह प्राकृतिक न्याय और कानूनी निश्चितता के सिद्धांतों के भी विपरीत है। बुलडोजर एक्शन पर बवाल महिला पुलिसकर्मी का फोड़ा सिर रतलाम जिले के पलसोड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। एक महिला पुलिसकर्मी का सिर फूट गया। तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। घायल पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। फाइनेंस कंपनी ऑफिस में खुद को लगाई आग सागर में मकरोनिया स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग बुझाने की कोशिश में ब्रांच मैनेजर भी झुलस गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक कार जब्त किए जाने से नाराज था। घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस के मुताबिक जैसीनगर निवासी नीलेश कुमार जैन ने महिंद्रा फाइनेंस से कार फाइनेंस कराई थी। दो किस्तें बकाया होने के कारण कंपनी ने दमोह से वाहन जब्त कर लिया था। शुक्रवार को नीलेश कार वापस लेने के लिए फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचे थे। दोनों घायलों को भोपाल एम्स रेफर किया गया है। श्योपुर में आंधी-बारिश से 4 लोगों की मौत प्रदेश के श्योपुर जिले में शुक्रवार को आंधी-बारिश ने तबाही मचा दी। अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं से रजपुरा गांव में दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। इनमें तीन की मौके पर मौत हो गई जबकि एक घायल को राजस्थान रेफर किया गया है।