Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Jun-2026

मदन महल के स्नेह नगर निवासी बदमाश छोटू चौबे को घमापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच मदन महल थाने पहुंचे छोटू चौबे के परिजनों ने मीडिया के सामने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाये है। परिजनों का कहना है कि घमापुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम उनके बेटे को घर से उठाकर ले गए हैं और पुलिस वाहन में बैठाकर उसे शहर के विभिन्न थानों में घुमाया जा रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि पुलिस छोटू चौबे पर झूठे मामले दर्ज कर उसका एनकाउंटर कर सकती है। फिलहाल पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है और आरोपों पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जबलपुर । नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रबंधन को कटघरे में खड़ा करने वाली एक बेहद असंवेदनशील तस्वीर सामने आई है। यहाँ इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले सतना निवासी विपिन दाहिया के शव को मर्चुरी में रखने के लिए परिजनों को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ। अस्पताल प्रबंधन की इस घोर लापरवाही के बाद मजबूर होकर मृतक के परिजनों ने शव को अपने हाथों में उठाकर मर्चुरी तक पहुँचाया। मृतक के परिजन अनीता दाहिया ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। मामले में मचे हड़कंप के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने बयान जारी कर कहा है कि घटना अत्यंत गंभीर है और इसके लिए एक विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर । पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिहोरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-30 स्थित मझौली ब्रिज के पास घेराबंदी कर कटनी से जबलपुर आ रहे दो शातिर आरोपियों निहाल केवट और गगन जायसवाल को दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान इनका एक साथी अंकित सोनी स्कॉर्पियो वाहन लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि उन्हें यह हथियार घमापुर निवासी बाबू सिंधी ने उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार साथियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। जबलपुर । पुलिस परेड ग्राउंड में 25वीं पूर्वी जोन अंतर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जबलपुर रेंज के डीआईजी अतुल सिंह ने एसपी सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीआईजी अतुल सिंह ने कहा कि पुलिस की व्यस्त दिनचर्या में तनाव कम करने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए खेल बेहद जरूरी हैं। आगामी 14 जून तक चलने वाले इस गरिमामयी आयोजन में जबलपुर कटनी छिंदवाड़ा रीवा समेत कुल 22 इकाइयों के खिलाड़ी हॉकी फुटबॉल वॉलीबॉल क्रिकेट कुश्ती और एथलेटिक्स जैसे विभिन्न खेलों में अपना हुनर दिखाएंगे। एसपी सम्पत उपाध्याय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन भोपाल में आयोजित होने वाली मध्य प्रदेश पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के लिए किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर आयोजित 100 मीटर महिला दौड़ में रीवा की रंजना रावत ने प्रथम और प्रतिमा जयसवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबलपुर । सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहला में एक युवक द्वारा मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय लल्लू कुशवाहा अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ घर छोड़कर चले जाने से मानसिक रूप से परेशान था। इसी से क्षुब्ध होकर वह दोपहर में गांव के पास नहर किनारे स्थित एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को ऊपर देख मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस बल मौके पर पहुँचा और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा करीब तीन घंटे तक दी गई समझाइश के बाद युवक सुरक