Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Jun-2026

महिलाओं के साथ छल करना कांग्रेस का चरित्र। बोली –मंत्री कृष्णा गौर ​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता के दौरान कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी ही महिला प्रत्याशी के महत्वपूर्ण साक्ष्य छिपाकर उन्हें हराने का बड़ा षड्यंत्र रचा है जिससे उसका महिला विरोधी चरित्र उजागर होता है। ​कृष्णा गौर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं ने निर्वाचन आयोग में अपनी प्रत्याशी का साथ नहीं दिया और अब भाजपा पर झूठे आरोप मढ़ रहे हैं। उन्होंने तेलंगाना की नेता मीनाक्षी नटराजन का जिक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी अपील खारिज होने से अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र से साफ है कि वह कभी महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकती। #KrishnaGaur #BJP #Congress #MadhyaPradesh #MeenakshiNatarajan #RajyaSabhaElection #WomenEmpowerment #PoliticalNews #Bhopal #MPPolitics #BreakingNews #ElectionPolitics