राजधानी के हलालपुर पटाखा मार्केट में आज तड़के साढ़े तीन बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोनी पटाखा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही दुकान में रखी आतिशबाजी हवा में फूटने लगी जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही भोपाल के विभिन्न स्टेशनों से फायर ब्रिगेड की टीमें दमकलों के साथ मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई क्योंकि हादसा स्थल के पास ही एक पेट्रोल पंप भी स्थित था। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान जलकर खाक हो चुकी थी और लाखों के नुकसान की आशंका है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। #Bhopal #HalalpurPatakhaMarket #FireIncident #BhopalFire #BreakingNews #FireBrigade #PatakhaShopFire #SoniPatakhaShop #EmergencyResponse #Firefighters #MadhyaPradesh