Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Jun-2026

MP में पुलिस ने वकील की कॉलर पकड़कर घसीटा पीटा मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिसकर्मियों ने एक वकील को बीच सड़क पर पीटा। वकील के कपड़े फाड़ दिए। कॉलर पकड़कर घसीटते थाने ले गए। वकील दस्तावेज दिखाते दिख रहा है लेकिन पुलिसकर्मी भीड़ के सामने बदसलूकी करते ले जा रहे हैं। कुछ पुलिसकर्मी गाली-गलौज करते भी सुनाई दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार आदिवासी की जमीन पर चल रही प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मारपीट की गई है। घटना दो दिन पहले की है लेकिन इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। वीडियो में तीन पुलिसकर्मी अधिवक्ता नीरज वर्मा को कॉलर पकड़कर सड़क पर दौड़ाते और धक्का-मुक्की करते ले जा रहे हैं। 14 जून को योग के ऑनलाइन सत्र में हर नागरिक हो शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समस्त प्रदेशवासियों से ऑनलाइन योग सत्र में शामिल होने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है जिसने आज सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक जनआंदोलन के रूप में स्थापित हुआ है। आज अनेक राष्ट्र योग के महत्व को स्वीकार और अंगीकार कर चुके हैं। योग दिवस 21 जून पर अनेक आयोजनों के साथ ही 14 जून को विशेष ऑनलाइन सत्र आयोजित किया जा रहा है। बीस मिनिट के इस ऑनलाइन सत्र में कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है। इंदौर के लक्ष्मी-नारायण! 241 गुना संपत्ति मिली! महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक (जॉइंट डायरेक्टर) लक्ष्मी नारायण कंडवाल पर मिड-डे मील आंगनवाड़ी मरम्मत ठेकेदारों के भुगतान और विभागीय मामलों में भ्रष्टाचार कर करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति जुटाने के आरोप हैं। इंदौर लोकायुक्त टीम ने 10 जून को उनके घर और कारोबारी ठिकानों पर छापा मारा जहां आधुनिक जिम और सुपर मार्केट मिला।जांच में उनकी आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने का दावा किया गया है। लोकायुक्त ने करीब डेढ़ महीने तक जांच के बाद यह कार्रवाई की। नगर निगम के टैंकर ने कई वाहनों को रौंदा इंदौर के पटेल ब्रिज पर गुरुवार दोपहर नगर निगम का पानी का टैंकर बेकाबू हो गया। टैंकर को अपनी ओर आता देख लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अनियंत्रित टैंकर ने कई कारों और बाइकों को टक्कर मार दी जिससे 4 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा टैंकर के ब्रेक फेल होने से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर आगे बढ़ते हुए वाहनों को टक्कर मारता चला गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे से नाराज लोगों ने टैंकर में तोड़फोड़ कर दी। भाजपा की राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध जीत मध्य प्रदेश में भाजपा ने तीनों राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को पार्टी उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल तरुण चुग और महेश केवट को निर्वाचन सर्टिफिकेट दे दिए हैं।इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के खिलाफ पार्टी की याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी थी। मामले पर चुनाव आयोग ने भी कोई फैसला नहीं दिया है। ऐसे में तीनों सीटों पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही थी। सतना में यूसीएल फैक्ट्री में कर्मचारी की मौत पर हंगामा सतना स्थित यूसीएल (यूनिवर्सल केबल लिमिटेड) फैक्ट्री में गुरुवार को ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। फैक्ट्री में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत सत्य प्रकाश तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है लेकिन परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हैं। ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से प्रदेश में लगातार बारिश और तेज आंधी का दौर जारी है।बुधवार को 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा जबकि गुरुवार को ग्वालियर जबलपुर समेत 34 जिलों में 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने से कांग्रेस में भारी नाराजगी है गुरुवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुरानी जेल से रैली निकाल कर निर्वाचन आयुक्त तक मार्च किया इस दौरान प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने सरकार और निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की अर्थी निकाल कर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया ।।। और कहा की प्रदेश और देश आपातकाल की ओर बढ़ रहा है देश में जल्द ही इमरजेंसी लगने वाली है ।।।