Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Jun-2026

चुनाव आयोग की खामोशी खेल कर गई? चंद घंटों तक ऐसा ही खेल चलता रहा तो केवट की जीत पक्की। #RajyaSabhaElection #MadhyaPradesh #MPPolitics #ElectionCommission #PoliticalDrama #MaheshKewat #Congress #BJP #PoliticalCrisis #BreakingNews #MPNews #ElectionUpdate #Democracy #StatePolitics भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट पर घमासान अभी जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस पार्टी दिल्ली-भोपाल में चुनाव आयोग के चक्कर काट रही है। अगर अगले कुछ घंटों में आयोग ने हस्तक्षेप नहीं किया या राहत नहीं दी तो भाजपा उम्मीदवार महेश केवट का निर्विरोध चुना जाना तय है। ​कांग्रेस इस मामले को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास जा रही है और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत के अनुसार यदि आयोग से राहत नहीं मिली तो भाजपा तीनों सीटें बिना लड़े ही जीत जाएगी।