Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Jun-2026

SAS के 13 SPS के 9 अधिकारी बनेंगे IAS-IPS राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 और राज्य पुलिस सेवा के 9 अधिकारी इस साल आईएएस और आईपीएस कैडर पाएंगे। इन अफसरों की सीआर और परफार्मेंस के आधार पर संघ लोक सेवा आयोग तथा एमपी के सीएस-डीजीपी की कमेटी वाली टीम इन पदों के लिए चयनित करेगी। इसके लिए जल्दी ही तारीख तय होगी और डीपीसी में नाम फाइनल किए जाएंगे। आईएएस के लिए 39 और आईपीएस अवार्ड के लिए 27 नामों पर विचार किया जाएगा। वर्ष 2025 में रिटायर हुए प्रमोटी आईएएस और आईपीएस के रिक्त स्थानों पर पदोन्नति से इसी कैटेगरी के अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। भोपाल को सिलेंडर फ्री बनाने का प्लान मध्य प्रदेश में पिछले 3 महीने से LPG संकट चल रहा है। भोपाल में भी यह संकट बरकरार है। कई एजेंसियों पर सिलेंडर की बुकिंग को लेकर लोग परेशान हैं। बुधवार को ही एक एजेंसी पर हंगामा हुआ। ऐसे में अब खाद्य विभाग भोपाल को सिलेंडर फ्री बनाने की कवायद में जुट गया है। जिन इलाकों में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन बिछ चुकी है उन्हें अब सिलेंडर नहीं दिए जाएंगे। इसे लेकर प्लान भी तैयार किया गया है। फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि भोपाल में थिंक गैस के जरिए पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। ये लाइन मिसरोद से शुरू हुई है और होशंगाबाद रोड के दोनों ओर की कॉलोनियों को कवर किया गया है। बावड़ियाकलां सलैया अयोध्या बायपास अवधपुरी साकेत नगर के अधिकांश घरों में कनेक्शन हो चुके हैं। वहीं चार इमली में भी काम चल रहा है। अब तय किया है कि जिन क्षेत्रों में लाइन बिछ रही है वहां 100 प्रतिशत कनेक्शन देने के बाद आगे की कॉलोनी में काम शुरू किया जाए। इसलिए 4 बड़ी कॉलोनियों को लिस्टेड किया है। इनमें बावड़ियाकलां स्थित केराल केनसिप अवधपुरी स्थित सौम्या पार्कलैंड अयोध्या बायपास स्थित सागर लैक व्यू होम्स और सलैया स्थित आकृति ग्रीन शामिल हैं। MP में एक साल में 1लाख से ज्यादा सड़क हादसे मध्य प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। डायल-108 एंबुलेंस सेवा की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में एक साल के दौरान 103294 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि हादसों का शिकार होने वालों में 16 से 30 साल के युवाओं की हिस्सेदारी 61% है। 108 एंबुलेंस सेवा के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार के अनुसार हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने के कारण अधिकांश लोगों को गंभीर चोटें आती हैं। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और ओवर स्पीडिंग से बचने की अपील की है। सोते समय गले में फंसे नकली दांत ऑक्सीजन लेवल गिरा सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में डॉक्टरों की टीम ने एक 56 वर्षीय मरीज के गले में फंसे तीन कृत्रिम (नकली) दांत सफलतापूर्वक बाहर निकाले हैं। दमोह निवासी रामदास रात को सोते समय अपने नकली दांत निकालना भूल गए थे जो नींद में गले में जाकर फंस गए। इस वजह से उनका ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिरने लगा था। डॉक्टरों ने एसोफैगोस्कोपी तकनीक का इस्तेमाल कर समय रहते दांत निकाल लिए जिससे मरीज की जान बच गई। दमोह निवासी रामदास आगे के हिस्से में तीन कृत्रिम दांत लगाते हैं। आधी रात को अचानक जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और गले में कुछ फंसा हुआ महसूस हुआ तो स्थिति बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत सागर बीएमसी के ईएनटी (ENT) विभाग लेकर पहुंचे। बीएमसी के मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन ने बुधवार को बताया कि ये नकली दांत प्लास्टिक सामग्री के बने हुए थे। इसी वजह से वे शुरुआती एक्स-रे जांच में नजर नहीं आ रहे थे। यह डॉक्टरों के लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति थी लेकिन मरीज के बताए अनुसार तुरंत उपचार शुरू किया गया। ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हैं। ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से प्रदेश में लगातार बारिश और तेज आंधी का दौर जारी है। बुधवार को 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा जबकि गुरुवार को ग्वालियर जबलपुर समेत 34 जिलों में 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह मानसून के सक्रिय होने तक प्री-मानसून का असर बना रहेगा। शुक्रवार को मुरैना भिंड दतिया निवाड़ी टीकमगढ़ और छतरपुर में ओलावृष्टि की भी संभावना है। आंधी-बारिश के बावजूद गर्मी का असर बना हुआ है। बुधवार को खजुराहो लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।