Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Jun-2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित महाकाली मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा देश की निरंतर प्रगति की कामना की गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे जिन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।महाकाली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना पुलिस ने अवैध ईंधन के काले कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल जब्त किया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कान्हा ढाबा के पीछे ई.पी. रोलिंग मिल के पास दबिश देकर अवैध भंडारण का खुलासा किया। मौके से लगभग 14100 लीटर (पेट्रोल और डीजल सहित) ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35.45 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक टैंकर (CG 07 BA 8727) तीन ड्रम पेट्रोल डीजल से भरा टैंकर मोटर पंप कटिंग उपकरण और 1.30 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश साव उमेश साव रामजी यादव और धर्मेन्द्र साव शामिल हैं जो रायपुर और दुर्ग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह बिना लाइसेंस के अवैध रूप से ईंधन का भंडारण और बिक्री कर रहा था। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। राजधानी में सुपरवाइजर से 10.26 लाख रुपये की लूट मामले में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम और साइबर यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मास्टरमाइंड गौरव तिवारी और उसके साथी आशीष पांडे उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार यह घटना 6 जून 2026 को डंगनिया बाजार क्षेत्र में हुई थी जब कंपनी के सुपरवाइजर श्रवण साहू से बैग में रखे 10.26 लाख रुपये लूट लिए गए थे। आरोपियों ने पहले से रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस ने 72 घंटे के इंटरस्टेट ऑपरेशन के बाद यूपी के भदोही से एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि अन्य की तलाश जारी है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने करीब डेढ़ महीने पहले योजना बनाकर यह लूट की थी और कई दिनों तक रेकी भी की थी।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 7 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही हैं। रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर में नकली शराब बनाने के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 240 लीटर नकली शराब 560 बोतल ढक्कन स्प्रिट से भरे ड्रम केटली और खाली बोतलें सहित भारी मात्रा में सामग्री जब्त की। जब्त सामान की कीमत लगभग 2.16 लाख रुपये आंकी गई है।इस मामले में दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू (47) को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसके साथी सुभाष पटेल और विनय सिंह फरार हैं।जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ब्रांडेड शराब की खाली बोतलों में स्प्रिट भरकर और नकली लेबल व होलोग्राम लगाकर अवैध शराब तैयार कर रहे थे जिसे बाजार में सप्लाई किया जाता था।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। दुर्ग जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है जहां ब्लड बैंक में ओ पॉजिटिव रक्त की 85 यूनिट उपलब्ध होने के बावजूद सिकलिंग पीड़ित 21 वर्षीय युवती दीपिका को समय पर रक्त नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने नियमों का हवाला देकर लगातार डोनर लाने का दबाव बनाया जबकि मरीज की हालत लगातार बिगड़ती रही। इसी दौरान परिजन डोनर की व्यवस्था के लिए भटकते रहे और उपचार में देरी के कारण युवती की जान चली गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा गठित उच्च स्तरीय जांच समिति ने जांच की। रिपोर्ट में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद 8 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।