उत्तराखंड में एस आई आर को लेकर चल रही तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और आज से S i r की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो सितंबर माह तक चलेगी। वहीं कांग्रेस लगातार S I R में नाम काटने को लेकर सवाल उठा रही है जिसका जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस भी एक राजनीतिक दल है और बी एल ए 2 बनाने की प्रक्रिया एस आई आर में दी गई है और इस पूरी प्रक्रिया में कई नाम जुड़ेंगे भी और कई कटेंगे भी उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस यह चाहती है कि बाहरी लोगों को उत्तराखंड में मतदाता बनाया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो वास्तविक मतदाता है वह मतदाता बना रहेगा और कांग्रेस को कहीं कोई आपत्ति है तो वह अपने बी एल ए 2 के माध्यम से उसको ठीक करवा सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार धरातल पर नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के उत्तरी झंडीचौड़ में बाल विकास विभाग द्वारा लगभग 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से आधुनिक वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। यह हॉस्टल क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराएगा। भवन में कुल 28 आधुनिक कमरे बनाए जा रहे हैं साथ ही 29 टॉयलेट एवं बाथरूम की व्यवस्था की जा रही है जिससे स्वच्छता और सुविधा सुनिश्चित हो सके। हॉस्टल परिसर में विशाल डाइनिंग हॉल आधुनिक किचन तथा सुव्यवस्थित रिसेप्शन लॉबी का निर्माण भी किया जा रहा है। यह सुविधा विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए लाभकारी होगी जो रोजगार शिक्षा या अन्य कारणों से घर से दूर रहकर कार्य कर रही हैं। सुरक्षित आवास उपलब्ध होने से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह परियोजना महिला सशक्तिकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और महिलाओं को सुरक्षित सकारात्मक तथा आत्मविश्वासपूर्ण वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। लगातार बढ़ रही महंगाई रसोई गैस पेट्रोल-डीजल एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव स्वाति नेगी के नेतृत्व में एस्ले हॉल चौक में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई पर आवाज बुलंद की। युवा कांग्रेस की महासचिव स्वाती नेगी ने इस दौरान बढ़ती महंगाई को लेकर राज्य केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान है लेकिन आमजन की आय में कोई वृद्धि नहीं हो रही है इसलिए सरकार को आमजन की सुध लेनी चाहिए।