ग्वालियर में गैंगस्टर पर हमले का VIDEO ग्वालियर में आधा दर्जन बदमाशों ने एक ऑटो को रोककर उसमें बैठे गैंगस्टर विक्रम राणा पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले विक्रम पर सीधे गोली दागने की कोशिश की लेकिन फायर मिस (पिस्टल लॉक) हो गया। इसके बाद भाग रहे विक्रम को कुछ दूरी पर घेर लिया। उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। जान बचाने के लिए वह जैसे-तैसे मुरार थाने पहुंचा। मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस घायल गैंगस्टर को मेडिकल कराने अस्पताल ले गई। वहां मौका देख वह भाग निकला। महाकाल मंदिर में पुष्पा के गेटअप में VIP एंट्री VIDEO उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक युवक फिल्म पुष्पा के अभिनेता अल्लू अर्जुन के स्टाइल में साड़ी-ब्लाउज पहनकर दर्शन करने पहुंचा। उसके पैरों में पायल गले में नींबू की माला और हार कानों में टॉप्स नाक में नथनी और हाथों में चूड़ियां थीं। मंदिर में VIP दर्शन को लेकर विवाद खड़ा गया। मंदिर प्रबंधन ने सुपरवाइजर को हटा दिया है। वायरल वीडियो के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों और मंदिर समिति के कर्मचारियों ने युवक को नहीं रोका। उसके साथ फोटो भी खिंचवाई जबकि महाकाल मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियो बनाने पर पहले से प्रतिबंध है भोपाल में मऊगंज विधायक के सरकारी आवास में चोरी भोपाल में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के सरकारी आवास में चोरी की घटना सामने आई है। विधायक के विश्राम गृह में उनके निज सचिव रहते हैं। रविवार को सुबह करीब दस बजे वह कुंडी लगाकर बाहर नाश्ता करने गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर उनके आवास से लैपटाॅप एक कीमती घड़ी और कई अहम दस्तावेज चुरा लिए। करीब एक घंटे बाद जब निज सचिव वापस लौटे तो उन्हें घर का दरवाजा खुला मिला और सामान गायब था। शिकायत पर अरेराहिल्स थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के सामने भीड़ ने ड्राइवर को पीटा VIDEO भिंड में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद लोग भड़क गए। लोगों ने पुलिस के सामने ट्रक ड्र्राइवर को जमकर पीटा। वह जान बचाने के लिए डायल-112 में छिपा था लेकिन भीड़ ने उसे वहां से भी निकाल कर थप्पड़ बरसाए। इसके बाद ट्रक में आग लगा दी। वन रक्षक-जेल प्रहरी परीक्षा को लेकर NSUI ने घेरा दफ्तर वनरक्षक क्षेत्ररक्षक जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 रद्द होने के विरोध में सोमवार को एनएसयूआई और एबीवीपी ने भोपाल में प्रदर्शन किया। सबसे पहले एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने व्यापमं चौराहा स्थित कर्मचारी चयन मंडल के कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। शाम को एबीवीपी के कार्यकर्ता भी एमपीईएसबी (MPESB) के कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।