Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Jun-2026

महाकाल मंदिर में पुष्पा के गेटअप में VIP एंट्री मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक युवक फिल्म पुष्पा के अभिनेता अल्लू अर्जुन के स्टाइल में साड़ी-ब्लाउज पहनकर दर्शन करने पहुंचा। उसके पैरों में पायल गले में नींबू की माला और हार कानों में टॉप्स नाक में नथनी और हाथों में चूड़ियां थीं। मंदिर में VIP दर्शन को लेकर विवाद खड़ा गया। मंदिर प्रबंधन ने सुपरवाइजर को हटा दिया है।वायरल वीडियो के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों और मंदिर समिति के कर्मचारियों ने युवक को नहीं रोका। उसके साथ फोटो भी खिंचवाई जबकि महाकाल मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियो बनाने पर पहले से प्रतिबंध है। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी भी कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की होती है। एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन बढ़ा प्रदेश के एक लाख से अधिक संविदा अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी। वित्त विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। एक अप्रैल 2026 से उनके पारिश्रमिक में 4.46 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि लागू होगी।संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ का दावा है कि इससे कर्मचारियों के वेतन में हर महीने करीब 1 हजार से 3800 रुपए तक का इजाफा होगा।संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में बढ़ोतरी का लाभ कर्मचारियों को मिलेगा। इसके लिए संघ लगातार मांग कर रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार भी जताया। भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज पूरी दुनिया में फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। वर्तमान में दुनिया भारत को केवल एक बड़े बाजार के रूप में ही नहीं बल्कि एक भरोसेमंद उत्पादन केंद्र वैश्विक सप्लाई चेन पार्टनर और आर्थिक महाशक्ति के रूप में भी देख रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को पीथमपुर में स्थापित होने जा रही हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के भूमि-पूजन समारोह (वर्चुअल ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट का बटन दबाकर कंपनी की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का सांकेतिक भूमि-पूजन किया। विजयवर्गीय का दावा- बीजेपी के साथ रहेंगी निर्मला सप्रे मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी कैंडिडेट महेश केवट ने नामांकन भर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने तीसरे प्रत्याशी को भी विजय मार्ग पर लेकर चलेगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया- बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के साथ रहेंगी। वायरल वीडियो के बाद इंदौर एमवाय अस्पताल में बड़ा एक्शन इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल और सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के बीच भीषण गर्मी में बीमार बच्चे को स्ट्रेचर पर लिटाकर माता-पिता द्वारा पैदल धकेलते हुए सामने आए वीडियो के बाद सोमवार को अस्पताल प्रबंधन ने बड़ा एक्शन लिया है।मामले में लापरवाही पाए जाने पर डीन अरविंद घनघोरिया सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इंदौर में कल से शुरू होगा ब्रिक्स देशों का सम्मेलन भारत इस साल ब्रिक्स (BRICS) की अध्यक्षता कर रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस बड़े आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा की । 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट..फिर भी तप रहा एमपी प्रदेश में मानसून से पहले मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वहीं दूसरी ओर कई शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।मंडला प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा जहां पारा 42.5 डिग्री दर्ज किया गया।