पेंच टाइगर बफरजोन के थुयेपानी में बायसन की हीट स्ट्रोक से मौत 9 दिन से नहीं खाली हुआ लोडेड ट्रक ट्रक मालिक परेशान मोहन नगर में बनेगा नया पार्क सांसद बंटी विवेक साहू ने किया भूमिपूजन रात के अंधेरे में सागौन तस्करी नाकाम पिकअप जप्त कन्हान नदी से अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित थुयेपानी जंगल में एक बायसन (गौर) की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पोस्टमार्टम कर बायसन का अंतिम संस्कार किया। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक गर्मी और जंगल में पानी की कमी के चलते हीट स्ट्रोक को मौत का कारण माना जा रहा है।वन विभाग ने शिकार की आशंका को देखते हुए डॉग स्क्वॉड की मदद से आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की है हालांकि फिलहाल शिकार के कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं। भीषण गर्मी के कारण जंगल के कई प्राकृतिक जलस्रोत सूखने लगे हैं जिससे वन्यजीवों को पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है। जिले के उमरानाला क्षेत्र में भाड़े के विवाद के चलते एक लोडेड ट्रक पिछले 9 दिनों से खड़ा है। ट्रक मालिक हरिराम ने आरोप लगाया कि व्यापारी और ट्रांसपोर्टर की अनदेखी से माल खाली नहीं हो पा रहा जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। पीड़ित का कहना है कि हर महीने किस्त भरना और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। इससे पहले इसी विवाद को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना भी हो चुकी है। अब ट्रक मालिक ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। शहर के मोहन नगर वार्ड क्रमांक 46 स्थित सिंधी कॉलोनी में 6.66 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का सांसद बंटी विवेक साहू ने भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ी है और अब नागरिक भी साफ-सफाई में सहयोग कर रहे हैं। सांसद ने शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर-1 बनाने के लिए नागरिकों से सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी सिंधी समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। बिछुआ में वन विभाग की रात्रि गश्त टीम ने अवैध सागौन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सागौन से भरा एक पिकअप वाहन (MP 28 G 5373) जब्त किया है। बीती रात खमारपानी से बिछुआ की ओर आ रहे वाहन को रोककर जांच की गई जिसमें करीब 15 सागौन के लट्ठे बरामद हुए। जब्त लकड़ी की कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग ने वाहन सहित लकड़ी जब्त कर मामला दर्ज किया है। तस्करी से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पांढुर्णा जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सौंसर तहसील के ग्राम रामाकोना स्थित कन्हान नदी से अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (MP28AC6647) जब्त की है। वाहन को सौसर थाना परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जुर्माना अधिरोपित करने हेतु कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा को भेजा जाएगा। छेड़छाड़ के आरोप में कथावाचक को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जबलपुर निवासी कथावाचक गणेश प्रसाद दुबे को मानीयाखापा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिसमें आरोपी के मानीयाखापा में कथा करने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कथावाचक को गिरफ्तार किया। टीआई आशीष कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में कार्रवाई की गई है। “वॉश ऑन व्हील्स” से गांवों में बढ़ी स्वच्छता सुरक्षित पेयजल से जागी नई उम्मीद पांढुर्णा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में “वॉश ऑन व्हील्स” और “वॉश ऑन व्हील्स प्लस” पहल से स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल व्यवस्था मजबूत हुई है। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव पानी की टंकियों की सफाई कीटाणुशोधन और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इससे जल गुणवत्ता में सुधार हुआ है बीमारियों का खतरा घटा है और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। यह नवाचार अब राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा जा रहा है। वॉलीबॉल शिविर की इन-हाउस प्रतियोगिता शुरू जिले के जुन्नारदेव में चल रहे 38वें ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सप्ताह में इन-हाउस प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। पिछले एक माह से 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी टीमों के साथ उत्साहपूर्वक मुकाबले कर रहे हैं। शिविर में खेल कौशल के साथ अनुशासन टीम भावना और देशभक्ति का संदेश भी दिया जा रहा है। आयोजन जनजातीय कार्य विभाग एवं खेल विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। चाय की गुमठी में लगी आग जुन्नारदेव के पुराने बस स्टैंड स्थित एक चाय गुमठी में गैस सिलेंडर की तकनीकी खराबी से अचानक आग लग गई जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। वहीं बिजली सप्लाई तत्काल बंद कराई गई। सीएमओ नेहा धुर्वे के निर्देश पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा टल गया। निःशुल्क योग शिविर में उमड़ी साधकों की भीड़ शहर के चन्द्रप्रभा लॉन पाठाढाना-चंदनगांव में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट युवा भारत एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क पांच दिवसीय योग-प्राणायाम शिविर में बड़ी संख्या में साधक सहभागिता कर रहे हैं। शिविर में प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है