Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
20-May-2026

ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट के विरोध में आज मध्य प्रदेश के सभी 41 हजार मेडिकल स्टोर्स बंद हैं। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर की गई इस हड़ताल के कारण अकेले भोपाल में 3000 से अधिक दुकानों पर ताले लटके हैं। ​दवा व्यापारियों का आरोप है कि ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म बिना वैध पर्ची के दवाएं बेच रहे हैं जिससे मरीजों की सुरक्षा खतरे में है। संघ ने ऑनलाइन बिक्री पर सख्त नियंत्रण और अनुचित छूट रोकने के लिए समान अवसर नीति की मांग की है। हालांकि मरीजों की सुविधा के लिए अस्पतालों के अंदर के मेडिकल स्टोर और आपातकालीन सेवाएं चालू रखी गई हैं।