Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
18-May-2026

कांग्रेस खुद हवा-हवाई है उसका धरातल से कोई संबंध नहीं है। फेसबुक-ट्विटर और चेंबर में बैठकर सिर्फ दो डायलॉग मार देने से प्रदेश का भला नहीं होगा। यह करारा जवाब भाजपा प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा ने कांग्रेस को दिया है। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे एजेंडे धरातल पर काम के प्रतिशत और कठिनाइयों पर मंत्रियों से सटीक चर्चा कर रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रियों के साथ की जा रही विभागीय समीक्षा बैठकों पर कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने सवाल उठाए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि हमारे मुख्यमंत्री न्यूटन और आइंस्टीन से भी आगे निकल गए हैं जो 25000 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाले विभागों की समीक्षा महज आधे घंटे में निपटा रहे हैं। इसी आइंस्टीन वाले बयान पर अब भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस को आईना दिखाया है।