Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
18-May-2026

MP वन टाइम फीस को लेकर ग्वालियर से OTF फॉर रन शुरू करेगी युवा कांग्रेस #MPNews #MadhyaPradesh #YouthCongress #OTF #OneTimeFees #Gwalior #Students #Education #YashGhanghoria #MitendraDarshanSinghYadav #ShivrajSinghChouhan #NEET #NEETScam ​मध्य प्रदेश में छात्रों से अलग-अलग परीक्षाओं के नाम पर होने वाली फीस वसूली के खिलाफ युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वन टाइम फीस (OTF) के अधूरे वादे को याद दिलाते हुए युवा कांग्रेस 17 जून को ग्वालियर से OTF फॉर रन पदयात्रा शुरू करने जा रही है। ​युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया और राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा राज में कभी नीट घोटाला होता है तो कभी छात्रों से भारी फीस वसूली जाती है। युवाओं के हित में सरकार को तुरंत वन टाइम फीस योजना लागू करनी चाहिए। यह आंदोलन प्रदेश के विभिन्न जिलों में चलाया जाएगा।