Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-May-2026

तमिलनाडु में AIADMK पार्टी में दो हिस्सों में टूट गई है। पार्टी के नेता सीवी षणमुगम ने CM विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कहा जा रहा है कि उनके साथ 30 विधायकों ने भी विजय को समर्थन देना स्वीकार किया है। मंगलवार सुबह षणमुगम ने बयान दिया ‘हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। यह जनादेश TVK के लिए नहीं विजय के लिए है। इसलिए हम TVK सरकार को अपना समर्थन देते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा- अगर हम DMK के साथ गठबंधन करते तो AIADMK का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता। 2026 के विधानसभा चुनाव में AIADMK केवल 47 सीटें ही जीत पाई। AIADMK में अब केवल पलानीसामी गुट रह गया है। इसमें 17 नेता हैं। हिमंता दूसरी बार असम के सीएम पद की शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा आज 11 बजे दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 4 और विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में पीएम मोदी सहित कई NDA शासित राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे। शपथग्रहण कार्यक्रम गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में होगा। रविवार को असम में बीजेपी की विधायक दल की बैठक हुई इसमें हिमंता को फिर विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार रात ही पहुंच गए। मानसून 4 दिन पहले आने का अनुमान देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून तक पहुंचता है लेकिन इस बार 25 से 27 मई के बीच केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक सिस्टम बन गया है जो अगले 48 घंटे में और मजबूत हो सकता है। इससे दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश बढ़ेगी। यह सिस्टम मानसून को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आंधी-तूफान और बारिश से 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं। राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है। देश में सोमवार को राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47.3°C दर्ज किया गया। जैसलमेर में 46.5°C फलोदी में 45.6°C और बीकानेर में 45.3°C तापमान रहा। मध्य प्रदेश के रतलाम में पारा 45°C के पार रहा। प्रधानमंत्री मोदी 15 मई को 5 देशों के दौरे पर रवाना होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक UAE नीदरलैंड स्वीडन नॉर्वे और इटली के दौरे पर जाएंगे। ANI के मुताबिक ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच उनका पहला पड़ाव UAE होगा जहां ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होने की संभावना है। PM मोदी 15 मई को UAE पहुंचेंगे और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। जंग में UAE ने भी ईरान पर हमले किए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान पर गुप्त सैन्य हमले किए। यह दावा वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में ईरान के लावान द्वीप स्थित ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया था जिससे वहां बड़ी आग लग गई और उत्पादन लंबे समय तक प्रभावित रहा। रिपोर्ट के मुताबिक हमला अप्रैल की शुरुआत में हुआ उसी समय जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प युद्धविराम की घोषणा कर रहे थे। ईरान ने उस समय कहा था कि रिफाइनरी दुश्मन के हमले में क्षतिग्रस्त हुई है। इसके बाद तेहरान ने UAE और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि UAE ने इन हमलों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। हालांकि UAE विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश को किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का जवाब देने का अधिकार है जिसमें सैन्य कार्रवाई भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका इस हमले से नाराज नहीं था क्योंकि उस समय युद्धविराम पूरी तरह लागू नहीं हुआ था।