Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
12-May-2026

मध्य प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी के साथ बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। प्रदेश के 1 लाख 22 हजार में से साढे 67 हजार स्कूलों में इंटरनेट 98 हजार में स्मार्ट क्लाक नहीं है। नीति आयोग की मई-2026 की स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक 14 हजार 900 स्कूलों में अब भी काम करने वाली बिजली की कमी है तो 49 हजार 800 स्कूलों ने अब तक कंप्यूटर के दर्शन नहीं किए है। प्रदेश में 10वीं के बाद 100 में करीब 17 बच्चे स्कूल छोड़ रहे हैं। राज्य में कुल 52019 शिक्षक पद खाली हैं और 7217 स्कूल ऐसे हैं जहां पूरी पढ़ाई सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे चल रही है। नीति आयोग ने ये रिपोर्ट 6 मई 2026 को जारी की है जो कि यूडाइस प्लस 2024-25 और परख 2024 के आंकड़ों पर आधारित है। PM की अपील का बीजेपी नेताओं पर ही असर नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल-ईरान युद्ध के कारण वैश्चिक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से डीजल-पेट्रोल का संयमित उपयोग करने की अपील की है। पीएम ने एक साल तक सोना न खरीदने गैरजरूरी विदेश यात्रा टालने की अपील भी पीएम ने नागरिकों से की है। पीएम मोदी की अपील का बीजेपी के ही नेताओं पर असर नहीं हो रहा है। पाठ्यपुस्तक निगम के नए अध्यक्ष बनाए गए सौभाग्य सिंह ठाकुर उज्जैन से दो सौ से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी के साथ कार्यालय परिसर में लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद का चुनाव मतदान आज मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन के लिए मतदान मंगलवार सुबह से शुरू होगा। इस निर्वाचन में संपूर्ण मध्य प्रदेश से 122 एवं भोपाल से 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। इन 122 प्रत्याशियों में से 18 पुरुष और 7 महिला सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के पालन में की गई थी। यह निर्णय रिट याचिका एम वरधान बनाम भारत संघ एवं अन्य तथा संबंधित प्रकरणों में पारित आदेशों के अनुपालन में लिया गया। भोपाल से जिन नामों की चर्चा प्रमुखता से हो रही हैं। उनमें मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वतमान को-चेयरमैन विजय चौधरी पूर्व को चेयरमैन और मानद सचिव मो. महबूब अंसारी नामांकन समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश व्यासमोहिंदर जिला अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष पीसी कोठारी और अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रकुमार वलेजा हैं। तत्कालीन SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस ग्वालियर की विशेष सत्र अदालत ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश चंदेल तत्कालीन थाटीपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह सब इंस्पेक्टर अजय सिंह और हवलदार संतोष वर्मा के खिलाफ डकैती लूट और साजिश रचने का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 22 जून 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया है। मामला साल 2024 का है। शिकायतकर्ता अनूप राणा ने कोर्ट में आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उसके परिवार से करीब 30 लाख रुपए की अवैध वसूली की। कोर्ट में यह केस पिछले दो साल से सुनवाई में था जिस पर सोमवार को आदेश सुनाया गया। शिकायतकर्ता पक्ष के अधिवक्ता अशोक प्रजापति ने मामले की पुष्टि की है। उज्जैन समेत 6 जिलों में आज लू का अलर्ट आंधी-बारिश थमने के बाद मध्य प्रदेश में हीट वेव यानी लू चलने लगी है। सोमवार को रतलाम-झाबुआ में असर देखा गया। रतलाम में पारा रिकॉर्ड 45 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को 6 जिलों में लू का अलर्ट है। इनमें उज्जैन धार आलीराजपुर बड़वानी रतलाम और झाबुआ शामिल हैं। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार अगले 4 दिन तक प्रदेश के इंदौर उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में लू का असर रहेगा। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। उज्जैन संभाग के रतलाम नीमच और मंदसौर सबसे गर्म रहने की संभावना है। मंगलवार को लू चलने के साथ भोपाल इंदौर जबलपुर-ग्वालियर समेत प्रदेश के 49 जिलों में तेज गर्मी पड़ेगी। इससे पारा 43 से 44 डिग्री के बीच बना रहेगा।