Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
02-May-2026

आंधी का कहर: पेड़ उखड़े होर्डिंग्स गिरे अंधेरे में डूबा शहर बालिकाओं के सम्मान में आयोजित हुआ लाड़ली लक्ष्मी उत्सव हरियाली के बीच पनप रही थी नशे की खेती सरकारी नाले पर अतिक्रमण बस्तियों पर खतरा मंडराया शादी समारोह में पायरो ब्लास्ट इवेंट संचालक झुलसा\ शनिवार को सुबह से ही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। तापमान लगातार बढ़ रहा था और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। लेकिन जैसे ही घड़ी ने शाम के 4 बजाए मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया।शाम 5 बजे के बाद हालात और बिगड़ गए। तेज आंधी ने तूफान का रूप ले लिया। हवा इतनी प्रचंड थी कि शहर के कई इलाकों में पेड़ जड़ से उखड़ गए और बड़े-बड़े होर्डिंग्स धराशायी हो गए। कई जगहों पर लोगों के घरों की टीन की छतें उड़ गईं जिससे भारी नुकसान हुआ आंधी के चलते बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। एहतियात के तौर पर विद्युत विभाग ने पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी जिससे करीब 3 घंटे तक शहर अंधेरे में डूबा रहा।तेज हवाओं के साथ उड़ती धूल और धुंध के कारण शाम 6 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा छा गया। आमतौर पर चहल-पहल से भरे रहने वाले बाजार और रास्ते वीरान नजर आने लगे। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। छिंदवाड़ा में अचानक बदले मौसम ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शाम करीब चार बजे के बाद चली तेज हवाओं के कारण शनिचरा बाजार क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत के ऊपर रखी भारी पानी की टंकी गिर गई। इस हादसे में नीचे मौजूद एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान आशीष यादव के रूप में हुई है जो पातालेश्वर इलाके का निवासी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टंकी बिना किसी मजबूत आधार के रखी गई थी जो तेज हवाओं को सहन नहीं कर पाई।यह हादसा निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उचित सुरक्षा इंतजाम होते तो इस प्रकार की घटना टाली जा सकती थी। छिंदवाड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शेषराव यादव ने बालिकाओं को शिक्षा आत्मनिर्भरता और समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान योजना के लाभों की जानकारी दी गई और बालिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं तथा पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण कर जागरूकता का संदेश दिया गया। देहात थाना पुलिस ने अवैध गांजा खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खजरी क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस ने खेत में उगाए जा रहे गांजे के 7 पौधे जब्त किए जिनका वजन करीब 2 किलो 600 ग्राम बताया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 26 हजार 500 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से आरोपी प्रकाश सावले (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के बोरिया रोड स्थित वार्ड नंबर 21 में सरकारी नाले पर अतिक्रमण कर सड़क निर्माण का मामला सामने आया है। स्थानीय रहवासी अखिलेश चौहान ने आरोप लगाया है कि कॉलोनाइजर रोहित डेवलपर द्वारा नाले के प्राकृतिक बहाव को बदलकर उसे रिहायशी क्षेत्र की ओर मोड़ा जा रहा है जिससे लोगों में आक्रोश है।अखिलेश चौहान ने बताया कि नाले के पास खुदाई कर पानी का रुख बाउंड्री वॉल की ओर कर दिया गया है जिससे बारिश के दौरान मकानों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। छिंदवाड़ा के परासिया क्षेत्र के एक शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के दौरान लगाए गए पायरो इफेक्ट्स अचानक ब्लास्ट हो गए। हादसे में न्यूटन निवासी 38 वर्षीय इवेंट ऑर्गेनाइजर हार्दिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंखें चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर किया गयाहै छिंदवाड़ा के कन्या शिक्षा परिसर में 24 एमपी बटालियन के तत्वावधान में CATC-92 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को शुभारंभ हुआ। शिविर में छिंदवाड़ा पांढुर्णा और सिवनी जिलों के करीब 600 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं।शिविर का संचालन लेफ्टिनेंट कर्नल अमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने उद्घाटन सत्र में कैडेट्स को अनुशासन एकता और राष्ट्रसेवा के महत्व से अवगत कराया।10 दिवसीय इस शिविर में कैडेट्स को फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट फायरिंग मैप रीडिंग ड्रिल साइबर सिक्योरिटी ड्रोन प्रशिक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वच्छता अभियान में ढिलाई नहीं आयुक्त ने बैठक में दिए स्पष्ट निर्देश छिंदवाड़ा में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयुक्त सी.पी. राय ने समीक्षा बैठक लेकर सफाई व्यवस्था कचरा संग्रहण बैकलेन पार्कों और ब्लैक स्पॉट की स्थिति पर चर्चा कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक शौचालय RRR केंद्र और प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा। आयुक्त ने समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने और समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। 7 विज्ञापन स्टैंड जब्त अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम ने दीनदयाल पार्क बीज भंडार अनगढ़ हनुमान मंदिर जिला अस्पताल पोस्ट ऑफिस और गायत्री मार्केट क्षेत्र में सड़क पर किए गए अवैध कब्जे हटाए। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों को सड़क पर सामान न रखने की हिदायत दी गई और 7 विज्ञापन स्टैंड जब्त किए गए अवैध मुरुम परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई डंपर जब्त कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने शनिवार देर रात अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डंपर वाहन को जब्त किया। वाहन को कबाड़िया क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।जब्त डंपर को थाना कुंडीपुरा की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा एनआईटी टेकड़ी में मनाई गई बुद्ध जयंती डॉ. अंबेडकर जयंती समिति द्वारा एनआईटी टेकड़ी में बुद्ध जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर बुद्ध वंदना और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। मुख्य अतिथि संतोषी गजभिये ने अपने संबोधन में भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाने और सामाजिक समरसता व विश्व शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की बात कही