बालाघाट में चक्रवाती तूफान से बिजली व्यवस्था ठप अवैध कब्जे पर प्रशासन की कार्रवाई आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप बैंक सीईओ पहुंचे शाखा लालबर्रा जिला स्तरीय वीसी के माध्यम से दिए आवश्यक निर्देश जिला मुख्यालय बालाघाट में शनिवार 2 मई को दोपहर करीब 2 बजे आए तेज चक्रवाती तूफान ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। आंधी-तूफान की वजह से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। जानकारी के अनुसार 33/11 केवी लाइन के लगभग एक दर्जन पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं लो टेंशन (एलटी) लाइन के करीब 30 पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं स्थिति को देखते हुए विद्युत विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लगभग 10 टीमों को मरम्मत कार्य में लगाया है। टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही हैं ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। कार्यपालन अभियंता श्री कुमरे ने बताया कि सुधार कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। जिले के उत्तर सामान्य वन मंडल के लामता उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुनाड़ी में एक सांभर शावक मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी ईश्वरी प्रसाद एड़े ने सुबह अपने घर के पीछे स्थित कुएँ के पास सांभर के बच्चे का शव देखा। घटना की सूचना तुरंत ग्राम सरपंच को दी गई जिसके बाद वन विभाग को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सक डॉ. बादल पटले द्वारा शावक का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल मौत के कारणों की जांच जारी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीवों से संबंधित किसी भी घटना की तत्काल सूचना दें। कोसमी पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलाया है.. यह कार्यवाही विकास निगोसे द्वारा दो माह पूर्व की गई शिकायत के बाद अमल में लाई गई...तहसीलदार के अनुसार देवकी बाई माहुले द्वारा आबादी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। इस मामले में प्रशासन पहले ही दो नोटिस जारी कर चुका था। देवकी बाई ने एसडीएम कार्यालय में अपील भी की लेकिन राहत नहीं मिली और अपील खारिज हो गई। इसके बाद प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब मुकेश माहुले और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विरोध के बीच मुकेश माहुले ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत रोक लिया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। मुकेश माहुले ने कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताते हुए इसे पैतृक भूमि बताया जबकि प्रशासन ने निर्माण को पूरी तरह अवैध बताते हुए जमींदोज कर दिया। जिले की लालबर्रा बैंक शाखा में 2 मई को साप्ताहिक वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) आयोजित की गई। कलेक्टर मृणाल मीना एवं बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में बैंक सीईओ अभिनव सिंह बघेल स्वयं शाखा पहुंचकर समीक्षा बैठक में शामिल हुए। सीईओ बघेल ने बताया कि पूर्व में वीसी मुख्यालय स्तर से आयोजित होती थी लेकिन इस बार जिला स्तर पर शाखा से ही समीक्षा की गई। बैठक में खरीफ ऋण वितरण मैनुअल व ईआरपी बैलेंस शीट पुनर्गठित समितियों की वित्तीय स्थिति माइक्रो एटीएम ट्रांजेक्शन वसूली डेबिट व केसीसी कार्ड वितरण और सदस्यता अभियान की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही समर्थन मूल्य पर गेहूं और चना उपार्जन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पी. जोशी अशोक भवरे सारंग बिसेन रौनक चौकसे और अमरेश परिहार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।