शराब दुकानों में महिलाओं का प्रदर्शन जारी प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा पोषण पखवाड़े में कलेक्टर की पहल कुपोषित बच्चों को फूड बास्केट का किया वितरण धूमधाम से मनाया श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का चतुर्दश महोत्सव शहर के वार्ड क्रमांक 25 मोतीनगर और वार्ड क्रमांक 14 बुढ़ी इलाके में संचालित शराब दुकानों के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। बुढ़ी में वर्षों पुरानी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का विरोध अब उग्र रूप लेता जा रहा है। लगातार प्रदर्शन के चलते दुकान एक हफ्ते से अधिक समय तक बंद रही जिससे शासन और ठेकेदार दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि आबकारी विभाग को शराब लेने आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए मौके पर अमला तैनात करना पड़ा है। मोतीनगर में नए स्थान पर दुकान के खुलने का विरोध कर रही महिलाओं से शुक्रवार को विभागीय अमले ने मुलाकात की। प्रदर्शनकारी महिलाओं से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। जिले में पोषण पखवाड़े के तहत कुपोषण से जंग को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। कलेक्टर मृणाल मीना के मार्गदर्शन में अति गंभीर कुपोषित बच्चों को फूड बास्केट वितरित कर अभियान की शुरुआत की गई जिसका उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर मृणाल मीना ने परियोजना बालाघाट नवीन के चिन्हित अति गंभीर कुपोषित बच्चों को फूड बास्केट वितरित कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही जिले के अन्य चिन्हित बच्चों को भी चरणबद्ध तरीके से फूड बास्केट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बालाघाट. स्थानीय नूतन कला निकेतन सभागार में आयोजित दो दिवसीय पॉवर लिफ्टिंग स्टेट चैम्पियनशिप का २४ अप्रैल की शाम समारोहपूर्वक समापन किया गया। उक्त प्रतियोगिता जिला पॉवर लिफ्टिंग और वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के बैनर तले २३-२४ अप्रैल को आयोजित हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वेट लिफ्टरों ने भी भाग लेकर अलग-अलग वर्ग की वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपनी ताकत व कला का जौहर दिखाया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थिति अतिथियों के हस्ते प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में करीब १५० पुरूष प्रतिभागी व ४० महिला प्रतिभागी शामिल हुए। शहर मुख्यालय के गुजरी बाजार में स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मंदिर का १४ वां चतुर्दश स्थापना महोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर २३ अप्रैल की शाम मशहूर गायक नंदू ताम्रकार एण्ड पार्टी द्वारा हनुमान लला के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। बड़ी संख्या में श्रोताओं ने शामिल होकर भजनों का भरपूर आनंद लिया। २४ अप्रैल को पवनपुत्र हनुमान की पूजा अर्चना व हवन पूजन कर दोपहर १२.३० बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जो शाम तक चलता रहा। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भंडारा ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भीषण गर्मी को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लामता द्वारा पक्षी मित्र अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न स्थानों एवं महाविद्यालय में पक्षियों के लिए पानी से भरे सकोरे (मिट्टी के बर्तन) रखे गए जिससे उन्हें गर्मी में राहत मिल सके जानकारी देते हुए नगर मंत्री यानीश ऐड ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है जिससे उनके जीवन पर संकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे अपने घर छत एवं आसपास के स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस पक्षी मित्र अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक स्थानों पर सकोरे रखें और पक्षियों के संरक्षण में अपना योगदान दें। लामता। शासन के निर्देशानुसार लामता तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लामता परिसर में स्व जनगणना को लेकर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में तहसीलदार मयंक मिश्रा एवं शासकीय महाविद्यालय लामता के प्राचार्य सुंदर लाल बिसेन की उपस्थिति में नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को स्व जनगणना मोबाइल ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर को संबोधित करते हुए प्राचार्य सुंदर लाल बिसेन ने बताया कि अब नागरिक अपने मोबाइल के माध्यम से स्वयं अपनी जनगणना कर सकते हैं। इसके लिए गूगल पर “स्व गणना 2026” सर्च कर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जिसके बाद 32 कॉलम की जानकारी भरकर स्व जनगणना प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।