Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
24-Apr-2026

सिस्टम की सुस्ती जिंदगी पर भारी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की कमी से प्रसूता की मौत जीएम के दौरे में उजागर हुई स्टेशन की अव्यवस्थाएं सभापति व पार्षद पति की मनमानी से दूसरे दिन भी आधा शहर रहा प्यासा महिलाओं को लेकर लोगों को झूठ परोस रही भाजपा आग का तांडव: घर सहित फसल जलकर राख छिंदवाडा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर सामने आई जहां समय पर एम्बुलेंस न मिलने से प्रसूता की जान चली गई। तामिया के टॉपरवानी निवासी शारदा उईके को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया लेकिन चावलपानी की एम्बुलेंस पंचर होने से उपलब्ध नहीं मिली।करीब 100 किलोमीटर दूर पगारा से एम्बुलेंस पहुंची तब तक महिला की घर पर ही डिलीवरी हो चुकी थी।गंभीर हालत में महिला को चावलपानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तामिया रेफर किया गया।बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की सुविधा भी नहीं थी जिससे स्थिति और बिगड़ गई।तामिया ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर एम्बुलेंस मिलती तो जान बच सकती थी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश शुक्रवार सुबह छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने मॉडल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक तरूण प्रकाश डीआरएम दीपक गुप्ता के साथ स्पेशन टे्रन से इतवारी से सौंसर होते हुए सुबह १० बजे छिंदवाड़ा स्टेशन पहुंचे। टे्रन से उतरते ही जीएम स्टेशन के बाहर आ गए। जहां उन्होंने स्टेशन मुख्य प्रवेश द्वारा देखाजहां उन्हे गेट के उपर बिजली लाईन सहित अन्य केबल नजर आए जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी से चर्चा कर उन्हे तत्काल उठाए जाने की बात कहीं। इसके बाद उन्होंने पार्सल कार्यालय पहुंचे। पार्सल कार्यालय बिल्डिंग को देख उन्होंने अधिकारी से बिल्डिंग के उपयोग के बारे में जानकारी मांगी जोकि अधिकारी नहीं दे पाए धरमटेकरी वाटर फिल्टर प्लांट पर सत्ता की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को एक बार फिर निगम सभापति रंगु यादव वार्ड 22 के पार्षद पति राजकुमार बघेल और पार्षद बंटी उईके धमरटेकडी प्लांट पहुंच गए और इस बार उन्होंने सभी हदे पार करते हुए न सिर्फ अपने क्षेत्र का वॉल्व खोला बल्कि वॉल्व खोलने के बाद वॉल्व कक्ष के उपर बैठ गए ताकि निगम का कोई भी कर्मचारी वॉल्व बंद करने वहां तक न पहुंच पाए। फलस्वरूप गुरूवार की तरह शुक्रवार को भी शहर के कई वार्डों में पेयजल सप्लाई समय पर नहीं हो पाई। यह मामला अब सिर्फ व्यवस्था पर दखलÓ तक सीमित नहीं रहा बल्कि पूरे सिस्टम पर सत्ता के दबाव और नियंत्रण की तस्वीर पेश कर रहा है। जल आपूर्ति जैसी संवेदनशील व्यवस्था जो इंजीनियरिंग प्लान और तय समय-सारणी से चलती है उसमें इस तरह का सीधा कब्जाÓ बेहद खतरनाक संकेत है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच सियासत तेज हो गई है। जिला महिला कांग्रेस ने भाजपा पर महिलाओं को लेकर देशभर में भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष सरला सिसोदिया और प्रदेश महासचिव किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का विरोध महिला आरक्षण से नहीं बल्कि परिसीमन के बहाने लाए गए संशोधन से है।नेताओं ने सवाल उठाया कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को अब तक लागू क्यों नहीं किया गया और तीन साल तक इसे लंबित क्यों रखा गया। महिला कांग्रेस ने मांग की कि सरकार परिसीमन का इंतजार किए बिना मौजूदा लोकसभा सीटों पर ही 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू करे। जिले में तापमान बढ़ते ही आग लगने की घटनाओं में तेजी आ गई है। हालात यह हैं कि रोजाना 5 से 10 आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैंइसी कड़ी में जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर चांद रोड स्थित अतरवाड़ा गांव में बड़ा हादसा हो गया। खेत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और चेतू धुर्वे का घर अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने की कोशिश के दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया जिससे आग और भड़क गई।हादसे में घर का पूरा सामान जरूरी दस्तावेज सोने-चांदी के आभूषण और करीब 80 हजार रुपए नकद जलकर राख हो गए। साथ ही खेत की खड़ी फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई। चौरई बीएमओ पर गंभीर आरोप सांसद ने कलेक्टर को दिए जांच के निर्देश चौरई के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक सेन के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सांसद से शिकायत की है। शुक्रवार को कर्मचारी सांसद कार्यालय पहुंचे और बीएमओ पर प्रताड़ना व अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए।कर्मचारियों का कहना है कि सीएचओ एएनएम आशा कार्यकर्ता सहित गर्भवती महिलाओं के साथ भी गलत व्यवहार किया जा रहा है।मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने तत्काल कलेक्टर हरेंद्र नारायण को फोन कर जांच के निर्देश दिए।सांसद ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जेल बगीचा से नगरनिगम ने हटाया अवैध निर्माण शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान तेज हो गया है। आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर रायल चौक स्थित मदीना मस्जिद के पास सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया और शिकायत का संतोषजनक निराकरण किया गया। वहीं जेल बगीचा क्षेत्र में अवैध निर्माण की सूचना मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और बांस बल्लियों व तिरपाल से किए जा रहे अतिक्रमण को हटा दिया। परमात्मा नम: का सदस्यता अभियान शुरू छिंदवाड़ा में परमात्मा नम: संस्था ने नया सदस्यता अभियान शुरू किया है जिसका उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ना है। संस्थापक आनंद बक्शी ने बताया कि संस्था से जुड़कर व्यक्ति आत्म-साक्षात्कार शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कर सकता है।सदस्यों को आगामी आध्यात्मिक शिविरों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।इच्छुक लोग ऑनलाइन फोन के माध्यम से या साईं मंदिर के सामने स्थित कार्यालय पहुंचकर सदस्य बन सकते हैं।