Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Apr-2026

भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारीयों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन राजधानी भोपाल सहित सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्ट्रेट के बाहर शुरू किया। ​संघ का आरोप है कि सरकारी विभागों और निगम-मंडलों में वर्षों से सेवाएं दे रहे इन कर्मियों का आर्थिक शोषण हो रहा है। समान कार्य के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं न्यूनतम वेतन बोनस और अवकाश तक नहीं मिल रहा। संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक वेतन वृद्धि सेवा सुरक्षा और स्थाई नीति की मांगें पूरी नहीं होतीं यह प्रदेशव्यापी अभियान और उग्र होगा। #OutsourcedEmployees #BhopalProtest #MazdoorUnion #WorkersRights #EqualPay #MPNews #LabourProtest #SalaryIssue #EmployeeRights #BreakingNews