Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-Apr-2026

तेज रफ्तार का कहर : बोलेरो-कार में भिड़ंत चालक की मौत दो युवक गंभीर सर्व ब्राह्मण समाज ने मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में मनाई भगवान परशुराम जयंती अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त दो आरोपी गिरफ्तार जिले के वारासिवनी क्षेत्र में रविवार सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे ने सनसनी फैला दी। सीएम राइज स्कूल के पास तेज रफ्तार बोलेरो और कार की जोरदार टक्कर में बोलेरो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दुर्घटना के दौरान वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक का शव अंदर ही बुरी तरह फंस गया था जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी १९ अप्रैल रविवार को हर्षोल्लास के साथ श्रद्धा भाव से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के जयस्तंभ चौक समीप स्थित मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में किया गया। इस अवसर पर सुबह मंदिर में स्थापित भगवान परशुराम जी प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर हवन पूजन किया गया। बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज के महिला पुरूष व युवाओं ने हवन पूजन में शामिल होकर भगवान से सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की गई। तत्पश्चात भगवान को भोग लगाकर महाप्रसाद भंडारा वितरण किया गया। वहीं महिलाओं द्वारा मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में भजन कीर्तन कर भगवान परशुराम के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर उनका यशगान किया। लालबर्रा। कहते हैं कि नियति के क्रूर प्रहार के आगे मनुष्य विवश है लेकिन जब यह प्रहार किसी मासूम पर होता है तो पूरा समाज स्तब्ध रह जाता है। लालबर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गणेशपुर में शनिवार की शाम एक ऐसी ही हृदयविदारक घटना घटी जिसने न केवल एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं बल्कि पूरे क्षेत्र को शोक की लहर में डुबो दिया। गणेशपुर के एक तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालक आर्यन पंचेश्वर की असामयिक मृत्यु हो गई। यह मासूम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था जिसकी मौत की खबर ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। . जिले के बैहर क्षेत्र में चालक के साथ हुए कथित अन्याय के विरोध में प्रस्तावित हड़ताल को संगठन और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद स्थगित कर दिया गया है। भारतीय मजदूर संघ एवं चालक-परिचालक संघ के नेतृत्व में उठाए गए मुद्दों पर पुलिस प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाया है। बैहर में चालक कमलेश वाहने के साथ हुए कथित अन्याय को लेकर भारतीय मजदूर संघ और चालक-परिचालक संघ द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। इसी क्रम में 22 अप्रैल को हड़ताल प्रस्तावित थी। प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद इस हड़ताल को टाल दिया गया है। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18-19 अप्रैल की दरमियानी रात लांजी थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रेत का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम टेमनी में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान बोलेगांव की ओर से आ रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने हमराह स्टाफ की मदद से दोनों वाहनों को रोक लिया। जांच के दौरान दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रेत भरी मिली। चालकों से रॉयल्टी संबंधी दस्तावेज मांगे गए लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। लालबर्रा में सद्भाव के मंडप में 200 जोड़ों ने एक-दूजे को पहनाई वरमाला सर्वधर्म एकता की बनी मिसाल लालबर्रा नगर के शासकीय महाविद्यालय मैदान में रविवार को सर्वधर्म समभाव और सामाजिक समरसता का एक अनुपम दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित एक भव्य समारोह में 200 जोड़ों ने पूरी गरिमा और अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। इस आयोजन ने न केवल निर्धन परिवारों की बेटियों के हाथ पीले किए बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का एक सशक्त संदेश भी प्रवाहित किया। विवाह का उत्साह सुबह से ही समूचे नगर में देखते ही बन रहा था। जनपद पंचायत कार्यालय से एक विशाल सामूहिक बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। संयुक्त विभाग पेंशनर संघ की मासिक बैठक रविवार १९ अप्रैल को स्थानीय मोतीउद्यान परिसर में आयोजित हुई। इसमें पेंशनरों के विभिन्न मुद्दों व समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस संबंध में पेंशनर संघ के अध्यक्ष बी.एल चौधरी ने बताया कि पेंशनरों की लंबित मांगों पर प्रदेश सरकार अमल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पेंशनरों के लिए चतुर्थ वेतनमान शासन ने लागू कर दी है। लेकिन जिले की गतिविधियां शून्य पर है। पेंशनरों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी व जनजातीय विभाग के सहायक संचालक इस कार्य को पूर्ण कर शीघ्र पेंशनरों को लाभ प्रदान किया जाए। बैठक में जिले के पेंशनर कर्मचारी उपस्थित रहे।