Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Apr-2026

जिस पार्क में कभी खेलते थे बच्चे आज जमती है शराबियों की महफिल एमडी ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई नागपुर से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार बैंकों का सुरक्षा ऑडिट पुलिस ने परखी व्यवस्थाएं धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ के खिलाफ विहिप ने सौपा ज्ञापन होम स्टे से व्यू पाइंट के सूर्योदय-सूर्यास्त का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक साउथ सिविल लाइन स्थित पार्क में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। जो पार्क कभी बच्चों की किलकारियों और बुजुर्गों की सैर का केंद्र था आज वह शराबियों का अड्डा बन चुका है। शाम ढलते ही यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। खुलेआम पार्क में बैठकर शराब पी जाती है और उसके बाद खाली बोतलें डिस्पोजल ग्लास और पानी की बोतलें वहीं फेंक दी जाती हैं। पार्क परिसर कचरे और गंदगी से पटता जा रहा है लेकिन जिम्मेदारों की आंखें अब भी बंद हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस माहौल का सीधा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है।शराबियों की हरकतें सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं—पार्क में लगे झूले और अन्य सार्वजनिक संसाधनों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह साफ तौर पर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी को उजागर करता है। पांढुर्णा में युवाओं के बीच फैल रहे एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने तिगांव निवासी योगेश पैठणकर को 4.67 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया।पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर नागपुर निवासी मुख्य सप्लायर अभिषेक मिश्रा को भी पकड़ लिया गयाआरोपी को महाराष्ट्र के दिगोरी चौक क्षेत्र से गिरफ्तार कर पांढुर्णा लाया गया।दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी हुई है। छिंदवाड़ा पुलिस ने शनिवार को जिले के सभी राष्ट्रीयकृत निजी और सहकारी बैंकों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया। पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में थाना स्तर की टीमों ने बैंक और एटीएम केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की।निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी सुरक्षा गार्ड अलार्म सिस्टम स्ट्रॉन्ग रूम अग्निशमन यंत्र समेत विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं का परीक्षण किया गया। साथ ही बैंक कर्मचारियों से चर्चा कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली गई।पुलिस ने बताया कि जहां भी कमियां पाई जाएंगी वहां सुधार के निर्देश दिए जाएंगे छिंदवाड़ा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने नासिक की घटनाओं और ‘लव जिहाद’ के मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने से रैली निकालते हुए फव्वारा चौक पहुंचे।यहां सांकेतिक धरना देकर धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ के खिलाफ आवाज उठाई।संगठन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर सख्त कानून बनाने की मांग की।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और नारेबाजी की गई। छिंदवाड़ा के तामिया-पातालकोट क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीजाढाना में होम स्टे का शुभारंभ किया गया।विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने तीन होम स्टे का लोकार्पण किया।अब पर्यटक व्यू पाइंट से सूर्योदय और सूर्यास्त के खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकेंगे।मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से बने ये होम स्टे किफायती और सुविधाजनक हैं।इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सकरवाड़ा गांव में 16 वर्षीय नाबालिग युवक ने जहर का सेवन कर लिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि गांव में बाइक से हल्की टक्कर के विवाद में युवक के साथ मारपीट की गई थी जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।परिजनों ने अमरवाड़ा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। परशुराम जयंती के अवसर पर विप्र समाज द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।इसी क्रम में मिश्रा कॉलोनी स्थित भवन में महिला प्रकोष्ठ ने ‘आनंद मेला’ का भव्य आयोजन किया।कार्यक्रम में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली।आयोजकों ने जनेऊ संस्कार रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है। छिंदवाड़ा में जय भीम सेना सामाजिक संगठन ने अंबेडकर तिराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई।इस दौरान शहर में अंबेडकर तिराहे से बस स्टैंड फव्वारा चौक होते हुए विशाल बाइक रैली निकाली गई।कार्यक्रम में 10वीं-12वीं में 80–90% अंक लाने वाले एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।साथ ही समाज सेवा में सक्रिय जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया