Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Apr-2026

रिटायर्ड SDO के घर ‘कुबेर का खजाना’—EOW ने मारा छापा आय से अधिक संपत्ति उजागर सिमरिया बस हादसे में कंडेक्टर की मौत मृतकों की संख्या 11 हुई मानदेय बढ़ाने और अवकाश बहाली की मांग को लेकर व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने सौपा ज्ञापन जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष 6 आरोपी गिरफ्तार राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश सीमांकन पर विशेष फोकस आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) जबलपुर ने PWD के रिटायर्ड SDO महेंद्र नागवंशी के ठिकानों पर छापा मारकर बड़ी संपत्ति और संदिग्ध लेनदेन का खुलासा किया है। बुधवार देर रात पहुंची टीम ने गुरुवार सुबह परासिया रोड स्थित निवास सहित अन्य जगहों पर कार्रवाई की जहां आलीशान बंगला करोड़ों की जमीन- प्लॉट आटा मिल में निवेश महंगी गाड़ियां सोना-चांदी के जेवर और नकदी से जुड़े दस्तावेज मिले।प्रारंभिक जांच में आय से करीब 200% अधिक संपत्ति सामने आई है। DSP मनजीत सिंह के अनुसार करीब 2 करोड़ के संदिग्ध पेमेंट और 5 करोड़ से अधिक निवेश का खुलासा हुआ है। 10 बैंक खाते 22 बीमा पॉलिसी (20 लाख+ निवेश) 2 फ्लैट लगभग 25 एकड़ कृषि भूमि 51 हजार नकद और करीब 10 लाख के जेवर भी मिले हैं।नागवंशी लंबे समय तक छिंदवाड़ा में पदस्थ रहे और यहीं से रिटायर हुए। EOW ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दस्तावेजों व बैंक खातों की गहन जांच शुरू कर दी है। छिंदवाड़ा के मोहखेड़ थाना क्षेत्र के सिमरिया हादसे में घायल बस कंडेक्टर खापाभाट निवासी राकेश भूरा मालवी ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।गौरतलब है कि 26 मार्च को बस और पिकअप की भिड़ंत के बाद बस पलटने से 41 यात्री घायल हुए थे जिनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल और नागपुर में चल रहा था। छिंदवाड़ा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है।प्रशिक्षकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई है।प्रशिक्षकों का कहना है कि 8–10 साल से सेवा देने के बावजूद उन्हें सिर्फ 20 हजार रुपये ही मिल रहे हैं।जबकि Project Approval Board ने 25 हजार रुपये प्रतिमाह तय किया है।प्रशिक्षकों ने अवकाश नियमों में बदलाव और सैंडविच सिस्टम को लेकर भी नाराजगी जताई है। छिंदवाड़ा के माहुलझिर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में पुराने जमीनी विवाद को लेकर देर रात हिंसक झड़प हुई।आरोपियों ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल भगवत यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तार आरोपियों मेंलक्ष्मी उर्फ लच्छू यादव डालचंद उर्फ पूजारी यादव महेश उर्फ मंजू यादव गद्दू उर्फ प्रेम यादव मस्तराम यादव और माखन यादव शामिल है पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सीमांकन नामांतरण व बटवारा मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरण जल्द खत्म करने को कहा।कलेक्टर ने हर सोमवार नियमित समीक्षा फील्ड निरीक्षण बढ़ाने और आरसीएमएस पोर्टल पर सभी प्रकरणों की जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए।साथ ही अविवादित नामांतरण 10 दिन में और विवादित प्रकरण एक माह में निपटाने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। छिंदवाड़ा नगर निगम द्वारा नागपुर रोड स्थित जे.पी. होटल से महाजन लॉन तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में कुल 7 गुमठियों को हटाया गया।कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। पांढुर्णा जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए सौंसर तहसील के बिछुआबग्गु और खैरीबडोसा क्षेत्र में छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान शोभना नदी में अवैध रूप से रेत उत्खनन व परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पकड़े गए।खनिज विभाग ने दोनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर पुलिस थाना सौंसर में खड़ा कराया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जुर्माना वसूली के लिए केस कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा भेजा जाएगा। कार्रवाई के दौरान सहायक खनिज अधिकारी महेश नगपुरे सहित विभागीय टीम मौजूद रही। माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश मेरिट में स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर सांसद बंटी विवेक साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।सांसद ने ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चांद की प्रज्ञा माहोरे (प्रदेश में 7वां स्थान) और पार्थ साहू (10वां स्थान) को सांसद कार्यालय में शाल-श्रीफल से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है। शासकीय राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।अपने संबोधन में उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से उन्हें राजनीति में सशक्त नेतृत्व का अवसर मिलेगा और उनकी भागीदारी हर स्तर पर बढ़ेगी। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस दौरान बाल विवाह उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई गई । छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित छतरपुर व पन्ना जिले के आदिवासियों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए न्याय की मांग उठाई।ज्ञापन में बताया गया कि हजारों आदिवासी परिवार पिछले कई दिनों से उचित मुआवजा और पुनर्वास (जमीन के बदले जमीन) की मांग कर रहे हैं। प्रकोष्ठ ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में पीड़ितों को तत्काल राहत राशि देने और उनकी सभी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। छिंदवाड़ा जिले में चल रहे वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा भी सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच की गई।अभियान के दौरान बिना हेल्मेट ट्रिपल राइडिंग और दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर चालकों पर कार्रवाई की गई कोतवाली टीआई आशीष धुरवे ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। साथ ही आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई है। शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने फल एवं सब्जी मार्केट में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े की थैली अपनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए घातक है इसलिए इसके स्थान पर कपड़े की थैली का उपयोग जरूरी है।