Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Apr-2026

शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं ने दिया धरना कहार सिंगराहा समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन लालबर्रा में संपन्न परंपरा की अनूठी मिसाल बैलगाड़ी से निकली बारात बनी आकर्षण का केंद्र शहर के वार्ड क्रमांक 14 में देशी शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने दुकान के सामने धरना देकर शराब बिक्री रुकवा दी महिलाओं का आरोप है कि शराबियों की गाली-गलौज और अशोभनीय हरकतों से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। पूर्व में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज महिलाएं अब दुकान हटाने की मांग पर अड़ी हैं और चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। लालबर्रा थाना क्षेत्र के नेवरगांव से कंजई घाटी के बीच वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक संदीप पिता बिरबल मड़ावी २० वर्ष निवासी गुरेरामाल थाना उगली जिला सिवनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल चौकी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा व पोष्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दुर्घटना में घायल महिला रोशनी पति बस्तीराम धुर्वे २३ वर्ष को चोट आने पर लालबर्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। शहर के आंबेडकर चौक सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक साज-सज्जा की गई है। जयंती समारोह समिति द्वारा स्थानीय आंबेडकर चौक पर प्रतिमा के समक्ष पूजा-वंदना धम्मदेशना और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। शासकीय महाविद्यालय लामता के राष्ट्रीय सेवा इकाई के स्वयं सेवकों ने ग्राम पंचायत लामता के सार्वजानिक स्थलों में कूड़ा करकट पॉलीथिन एवं नाली सफाई कर ग्राम को स्वच्छ बनाये रखने का संदेश दिया शासकीय महाविद्यालय लामता में दो दिवसीय स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमे राष्ट्रीय सेवा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डूलेश्वरी टेम्भरे के नेतृत्व में प्रथम दिवस एन एस एस के स्वयं सेवकों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण से रैली निकाल कर सर्वप्रथम महकारी नदी की साफ सफाई कर नारे लगाकर समस्त ग्रामीणों को स्वच्छता रखने हेतु जागरूक किया तत्पश्चात स्वयं सेवकों द्वारा लामता बस स्टैंड बाजार चौक रेल्वे स्टेशन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लामता व तहसील कार्यालय में तहसीलदार लामता के साथ तहसील परिसर में पॉलीथिन एवं झाड़ू मारकर स्वच्छता का संदेश दिया। लालबर्रा मुख्यालय के बालाघाट रोड स्थित कृष्णा लॉन में सोमवार 13 अप्रैल को दोपहर 03 बजे कहार सिंगराहा (सिंगरोड) समाज का बालाघाट-सिवनी संयुक्त जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य मौसम हरिनखेड़े उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन के साथ हुई सम्मेलन के दौरान समाज के विकास सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने और सामाजिक एकजुटता पर विस्तृत चर्चा की गई। सामाजिक पदाधिकारियों ने शासन स्तर से समाज को मिलने वाली सुविधाओं और स्थानीय प्रशासन की ओर से आ रही समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। पदाधिकारियों ने मांग की कि समाज की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए ताकि समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियाँ चमक-दमक महंगे वाहनों और आधुनिक साधनों के साथ मनाई जा रही हैं वहीं आदिवासी समाज ने अपनी समृद्ध परंपरा को जीवित रखते हुए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है क्षेत्र के ग्राम पिंडकेपार (उकवा) में आयोजित एक विवाह समारोह ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जब बारात पारंपरिक बैलगाड़ियों के माध्यम से निकाली गई प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवाह वर नसीब पंन्द्रे एवं वधु उपासना उइके मध्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर दूल्हा एवं बाराती सजी-धजी बैलगाड़ियों में सवार होकर पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। ढोल-नगाड़ों और लोकगीतों की मधुर धुनों के बीच निकली यह बारात पूरे गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में आकर्षण का केंद्र बनी रही गौरतलब है कि पुराने समय में आदिवासी समाज में बैलगाड़ी प्रमुख आवागमन का साधन हुआ करती थी और विवाह जैसे शुभ अवसरों पर इसी माध्यम से बारात ले जाने की परंपरा प्रचलित थी।