Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Apr-2026

साधारण परिषद की बैठक में भाजपा पार्षद संदीप सिंह चौहान ने पेयजल समस्या जलकर वृद्धि लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन की मनमानी सहित बैकडोल एंट्री का विरोध परिषद के टेबिल पर बैठकर किया। परिषद के टेबिल पर बैठकर उन्होंने आयुक्त से समस्या निराकरण की बात कहीं। उन्होंने बताया कि जब जनता से नियमित कर वसूला जा रहा है तो उन्हे गंदा पानी क्यो पीलाया जा रहा है। दरअसल पूर्व में भी जब जलकर व कचरा टैक्स बढ़ाया जा रहा था तब भी श्री चौहान द्वारा इसका विरोध किया गया था। इसी दौरान वार्ड नंबर तीन के पार्षद राहुल बंटी हुई के और वार्ड नंबर 29 के पार्षद राहुल मालवीय द्वारा पेयजल समस्या को लेकर परिषद परिषद में जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया गया