आईडल गैस एजेंसी संचालक की मनमानी ब्लैक में बेच रहे सिलेंडर #BhopalNews #GasScam #BlackMarketing #CylinderBlack #LPGCrisis #PublicIssue #GroundReport #GasAgency #IndiaNews राजधानी भोपाल में गैस एजेंसी संचालक आपदा में अवसर ढूंढ रहे हैं ।।। भोपाल की आईडल गैस एजेंसी संचालक बैरसिया रोड स्थित नारियल खेड़ा पर सिलेंडर की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है ।।। यहां पिछले तीन दिनों से सिलेंडर की गाड़ी नहीं पहुंची है ।।। ईएमएस टीवी ने जब मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं से जानकारी ली ।।। तो इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ ।।। उपभोक्ताओं का कहना है कि यहां पर पिछले तीन दिनों से लगातार सिलेंडर लेने के लिए आ रहे हैं ।।।लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है जबकि एचपी का गैस सिलेंडर यहीं पर ब्लैक में 2000 में मिल रहा है इतना ही नहीं उनके पास ओटीपी आ रही है और उनका सिलेंडर ब्लैक में बेचा जा रहा है ।।। जब इस पूरे मामले को लेकर गैस एजेंसी संचालक से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया ।।।।