Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Apr-2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि महात्मा फुले ने महिलाओं की शिक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने महिलाओं के लिए अलग स्कूल की शुरुआत की और अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षिका बनाकर समाज में शिक्षा का प्रसार किया। सीएम ने उनके योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही महिलाओं का सम्मान होता आया है और उन्हें अधिकार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से केंद्र सरकार राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में संसद का विशेष सत्र 16 17 और 18 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। सीएम साय ने छत्तीसगढ़ की सभी माताओं और बहनों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया। बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कटंगी में ढाबे में अवैध शराब बिक्री की शिकायत को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शिकायतकर्ता श्यामसुंदर देवांगन पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि ढाबा संचालक भागवत थवाईत उसके पिता संतोष थवाईत और भाजपा से जुड़े राजेश थवाईत समेत अन्य लोगों ने लाठी लोहे की रॉड और तलवार से हमला किया जिससे शिकायतकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार मुख्य आरोपी भागवत थवाईत पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र में ग्राम पंचायत सरपंच पर भी ढाबा संचालन को लेकर पैसे लेने और अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि पत्र की पुष्टि नहीं हुई है और सरपंच ने आरोपों को खारिज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।