Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
10-Apr-2026

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल दहेज के लिए हत्या के आरोप आरओबी उद्घाटन में भाजपाई-कांग्रेसी हुए आमने-सामने मिरेगांव में गहराया जल संकट - ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी बालाघाट के नवेगांव में 28 वर्षीय नवविवाहिता प्रशांति राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष इसे फांसी लगाकर आत्महत्या बता रहा है जबकि मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है घटना के बाद जिला अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया जिससे तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों में वाहन में तोड़-फोड़ भी की। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात को काबू में किय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने फिलहाल मामले को जांच में लिया है। वारासिवनी में शुक्रवार को रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन समारोह राजनीतिक टकराव में बदल गया। भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग पूजन कर एक ही पुल का दो बार उद्घाटन किया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा इस पुल का पृथक से उद्घाटन करेंगे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक विवेक पटेल को पुलिस ने रोक दिया जिससे उनके समर्थक आक्रोशित हो गए। बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। विरोध में विधायक धरने पर बैठ गए और प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगाए वहीं भाजपा नेताओं ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए आरोपों को खारिज किया। फिलहाल ओवरब्रिज आम जनता के लिए खोल दिया गया है। लालबर्रा तहसील से मात्र 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मिरेगांव इन दिनों भीषण जल संकट की चपेट में है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही गांव की नल-जल योजना पूरी तरह ठप हो गई है जिससे ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। इस समस्या से आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्राम पंचायत भवन पहुंचे और अपनी परेशानियों से पंचायत प्रशासन को अवगत कराया ग्रामीणों का आरोप है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के अधिकारी जिला कलेक्टर को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रहे हैं। विभाग द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि मिरेगांव में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है जबकि धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में व्यवस्थित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो वे बालाघाट-सिवनी मुख्य राजमार्ग पर चक्काजाम करने को मजबूर होंगे। . रेलवे विभाग ने जबलपुर-रायपुर मूक माटी एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए 2 अतिरिक्त कोच जोडऩे का फैसला किया है। रेलवे ने इसके आदेश भी जारी कर दिए है 13 अप्रैल से ट्रेन में कोच की संख्या 16 से बढ़ाकर 18 कर दी जाएगी। वहीं 14 मई से कोच संरचना में बदलाव कर थर्ड एसी कोच बढ़ाए जाएंगे। इस फैसले से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर अधिक आरामदायक होगा। बालाघाट जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहकाडीबर में पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते सरपंच पति व पूर्व सरपंच आतिश लिल्हारे पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल को एक शादी समारोह से लौट रहे जमुना प्रसाद बिरनवार के साथ पहले मारपीट की गई। इसके बाद जब वह आतिश लिल्हारे के पास पहुंचा और घटना बताई तो अगले दिन शिकायत करने की बात कहकर उसे घर छोड़ा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने लाठी डंडे और तलवार से हमला कर दिया। हमले में आतिश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ---------------------