कोतवाली थाना से बाइक चोरी: CCTV में कैद हुआ आरोपी ई-विकास सिस्टम से ही उर्वरक बिक्री अनिवार्य उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई वॉश ऑन व्हील्स नवाचार का विस्तार दो वर्चुअल कॉन्फ्रेंस आयोजित अहिल्याबाई होलकर प्रतिमा भूमि पूजन टला समाज ने किया प्रतीकात्मक पूजन जिला महिला कांग्रेस चलाएगी सक्रिय सदस्यता अभियान छिंदवाड़ा में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच कोतवाली थाना परिसर से अधिवक्ता की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है जिससे पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 7 अप्रैल की शाम अधिवक्ता संतकुमार पाल थाना परिसर में बाइक खड़ी कर अंदर गए थे लौटने पर वाहन गायब मिला। शिकायत के बाद जांच शुरू हुई लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली। CCTV फुटेज में संदिग्ध युवक बाइक ले जाते दिख रहा है बावजूद इसके आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। छिंदवाड़ा में उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने निर्देश दिए हैं कि अब उर्वरक का विक्रय केवल ई-विकास पोर्टल और पीओएस मशीन से ही होगा।बिना ई-विकास प्रणाली के उर्वरक बेचने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से यह व्यवस्था पूरी तरह अनिवार्य कर दी गई है।किसानों का पंजीयन निःशुल्क रखा गया है ताकि अधिक से अधिक किसान इस प्रणाली से जुड़ सकें। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में शुरू किया गया “वॉश ऑन व्हील्स” नवाचार अब अन्य राज्यों तक फैल रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कार्यालय में दो वर्चुअल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गईं। पहली बैठक राज्य एनआईसी भोपाल के साथ हुई जिसमें “वॉश ऑन व्हील्स प्लस” को पूरे प्रदेश में लागू करने पर चर्चा की गई। वहीं दूसरी बैठक यूनिसेफ ओडिशा टीम के साथ आयोजित हुई जिसमें जिले के सफल संचालन कार्यप्रणाली और परिणामों की जानकारी साझा की गई।बैठकों में नवाचार से हो रहे स्वच्छता सुधार रोजगार सृजन और आय वृद्धि पर प्रकाश डाला गया तथा मोबाइल व वेब एप्लीकेशन का डेमो भी प्रस्तुत किया गया। छिंदवाड़ा में ‘नारी वंदन अभियान’ के तहत प्रस्तावित देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के भूमि पूजन का कार्यक्रम अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया।नगर निगम की ओर से जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति को कारण बताते हुए कार्यक्रम टालने की जानकारी दी गई।इसके बावजूद अखिल भारतीय गड़रिया महासभा के सदस्य निर्धारित स्थल पर पहुंचे और प्रतीकात्मक पूजन किया। शुक्रवार को राजीव भवन में जिला महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई जिसमें ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए जिलेभर में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने मातृशक्ति को संगठन से जोड़ने पर जोर देते हुए सभी को जिम्मेदारियां सौंपीं। जल्द ही ब्लॉक स्तर पर भी बैठकें आयोजित कर अभियान को गति देने की बात कही गई छिंदवाड़ा में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों को नि:शुल्क कृत्रिम हाथ-पैर व कैलिपर वितरित किए गए। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश एवं उप संचालक राजनंदिनी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड व एलिम्को जबलपुर का सहयोग रहा। शिविर में महंगे कृत्रिम अंग नि:शुल्क पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ दिव्यांगजनों ने इस पहल के लिए प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। पांढुर्णा जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।संयुक्त टीम ने सौंसर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान शोभना नदी से अवैध उत्खनन करते हुए पोकलेन मशीन जप्त की।जांच में बिना अनुमति शासकीय भूमि से रेत निकालने का मामला सामने आया। इसके अलावा अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पकड़ा गया।जप्त किए गए वाहनों को पुलिस थाना सौंसर में खड़ा कराया गया है। छिंदवाड़ा के जनपद पंचायत जामई में जल जीवन मिशन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत सीईओ सुश्री रश्मि चौहान ने की।इस दौरान प्रगतिरत कार्यों हैंडओवर और सर्टिफिकेशन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई।सचिवों को नई कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए गर्मी में नल-जल योजना चालू रखने के निर्देश दिए गए।बैठक में सहायक यंत्री और उपयंत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। छिंदवाड़ा में विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 300 से 350 मरीजों ने पहुंचकर परामर्श दवाइयों और जांच सुविधाओं का लाभ लिया।कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति रही।इस पहल का उद्देश्य आमजन को होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करना और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना रहा। छिंदवाड़ा में आयुष विभाग द्वारा 271वीं हेनिमेन जयंती के अवसर पर निशुल्क होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिला अस्पताल गेट नंबर 01 पर आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।शिविर में गठिया चर्म रोग स्त्री रोग सहित कई बीमारियों का निशुल्क उपचार किया गया। छिंदवाड़ा में पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके ने अपना जन्मदिवस सादगी और जनसेवा के साथ मनाया। उन्होंने जाम सांवली हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।इसके बाद वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का हालचाल जाना और उन्हें फल व मिठाई वितरित की।दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिवस की बधाइयां दीं।