Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Apr-2026

गौ माता आस्था का विषय है राजनीति का नहीं- यश घनघोरिया बैंक में राइफल गिरने से चली गोली ग्राहक घायल तेज रफ्तार पिकअप से टकराई बाइक दो महिलाओं की मौत सेवा गणना और TET के मुद्दों पर सड़कों पर उतरे शिक्षक रैली निकालकर सौपा ज्ञापन ढीली प्रगति पर भड़के कलेक्टर बैठक में लगाई अधिकारियों को फटकार प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष यश घनघोरिया बुधवार को छिंदवाड़ा पहुँचे । यहां राजीव भवन में उन्होंने जिले के युवा कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवा हैं लेकिन उनका ही भविष्य इस समय देश में खतरे में है। उनके पास रोजगार नहीं है। युवाओं को बेरोजगार बनाकर भाजपा सरकार विकसित नहीं बेरोजगार भारत बना रही है।इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया प्रदेश अध्यक्ष यशघंघोरिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा केवल दिखावे के लिए गौ रक्षा की बात करती है उन्होंने कहा कि गौ माता आस्था का विषय है राजनीति का नहीं श्री घनघोरिया ने कहा किअसम के मुख्यमंत्री के बयान पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है परासिया तहसील कार्यालय के सामने स्थित स्टेट बैंक शाखा में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया।सुरक्षा गार्ड की राइफल अचानक नीचे गिरने से फायर हो गया।इस दौरान बैंक में मौजूद ग्राहक रामनारायण उइके के पैर में छर्रे लगने से वह घायल हो गया।घायल को पहले निजी क्लिनिक और बाद में सिविल अस्पताल परासिया में उपचार दिया गया।बताया जा रहा है कि गार्ड से टकराने के कारण राइफल गिर गई थी।राइफल में डेमो कारतूस था जिससे छर्रे निकलकर ग्राहक को लगे।घटना के बाद बैंक में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक कामकाज प्रभावित रहा। जिले के मोहखेड़ थाना अंतर्गत बैतूल रोड पर बुधवार की सुबह एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदयविदारक हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। छिंदवाड़ा में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट ग्राउंड के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन किया।सेवानिवृत्ति के कगार पर खड़े शिक्षकों ने TET परीक्षा से जुड़े निर्णय का कड़ा विरोध जताया।प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।मोर्चा ने प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना लागू करने की प्रमुख मांग उठाई।शिक्षकों का कहना है कि इससे पेंशन ग्रेच्युटी और अन्य लाभों में नुकसान हो रहा है। शिक्षक संघ ने कहा कि यदि मांगें पूरी नही हुई तो संघ द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा पांढुर्णा कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ सख्त नजर आए।विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई गई।कृषि विभाग के कार्यों पर विशेष नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।रेत उत्खनन की शिकायतों पर जांच के आदेश और जिम्मेदारों पर कार्रवाई के संकेत दिए गए बैठक में ।सीएम हेल्पलाइन और पेंशन प्रकरणों के लंबित मामलों पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंगा का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।उन्होंने स्टाफ को नियमित साफ-सफाई और परिसर को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।साथ ही स्मार्ट क्लास के उपयोग को बढ़ाने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया।विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति पर भी चिंता जताते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। छिंदवाड़ा नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देशानुसार शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। एमएलबी स्कूल एवं उत्कृष्ट विद्यालय की बाउंड्री से लगे 8 अवैध होर्डिंग्स को हटाया गया। निगम को इन होर्डिंग्स को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। स्वच्छता अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर यहां कार्रवाई करी अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति लगे ये होर्डिंग्स शहर की सुंदरता और सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे थे पुलिस बैंड भर्ती के प्रचार-प्रसार के लिए शहर में अनूठी पहल देखने को मिली।जबलपुर की छठवीं बटालियन के पुलिस बैंड दल ने बस स्टैंड के सामने शानदार प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों और मधुर धुनों ने लोगों का मन मोह लिया और युवाओं को आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं तक भर्ती की जानकारी पहुंचाना रहा।पुलिस अधीक्षक ने इसे युवाओं को प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बताया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बैंड की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने मोहखेड़ विकासखंड की ग्राम पंचायत गोरखपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।इस दौरान ग्रामीणों ने पात्रता पर्ची और पुल निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं।कलेक्टर ने संबंधितअधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए।साथ ही गांव-गांव में कैम्प लगाकर मौके पर ही समस्याओं के निराकरण की बात कही। छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र में दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सामने आने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।पुलिस ने आदतन अपराधी सगीर खान के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा।संगठनों ने कहा कि आरोपी कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और उस पर जिला बदर की कार्रवाई हो चुकी है।संगठनों ने आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने और पीड़ित बच्चियों को विशेष सुरक्षा देने की मांग की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में बुधवार को महिला कांग्रेस ने पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने ईएलसी चौक पर असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाषा की मर्यादा को बनाए रखने की मांग रखी। जिला अध्यक्ष सरला सिसोदिया श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला नेत्रियों ने जमकर नारेबाजी की। छिंदवाड़ा के पीजी कॉलेज परिसर में तारिणी पंजाबी सेवा समिति ने पक्षियों के संरक्षण हेतु पेड़ों पर मिट्टी के सकोरे बांधकर दाना-पानी की व्यवस्था की।कॉलेज प्राचार्य लक्ष्मीचंद जी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।स्टाफ कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक इस नेक कार्य में सहयोग किया। छिंदवाड़ा के रंगीन खापा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद कर जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।पोस्टर के माध्यम से पानी के सही उपयोग और संरक्षण की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने जल स्तर बढ़ाने के लिए पौधारोपण और जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया।ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी बचाने का संकल्प लिया