Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Apr-2026

ऑर्डर किया शाकाहारी खाना परोस दिया मांसाहारी भाजपा के नए जिला कार्यालय का हुआ भूमिपूजन मुख्यमंत्री-प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल किया संबोधित मधुमक्खी के झुंड ने युवक पर किया हमला नरवाई जलाने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करें – कलेक्टर हरेंद्र मोहखेड़ में कांग्रेस का प्रदर्शन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन पांढुर्णा के नागपुर रोड स्थित मोरडोंगरी में होटल हाईवे सेंटर पाइंट को खाद्य सुरक्षा विभाग ने सील कर दिया।जानकारी के अनुसार नागपुर से भोपाल जा रहे तीन यात्री चंद्रप्रकाश शर्मा संदीप सेन एवं विजेंद्र सिंह ने होटल में शाकाहारी भोजन ऑर्डर किया था।भोजन में मांस का टुकड़ा मिलने पर तीनों यात्रियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कोतवाली थाने में शिकायत की। मामले की सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा टीम के साथ होटल की जांच की गई।जांच में शिकायत सही पाए जाने पर मौके पर ही निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की गई।होटल से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। गंभीर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के चलते होटल का रजिस्ट्रेशन निलंबित कर उसे सील कर दिया गया।आगामी आदेश तक होटल में सभी प्रकार के खाद्य व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। भाजपा के नए जिला कार्यालय का हुआ भूमिपूजन मुख्यमंत्री-प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल किया संबोधित भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय पर बनने वाले नए कार्यालय का भूमिपूजन सोमवार केा किया गया। आदिवासी संग्रहालय के सामने डाइट के सामने पार्टी का नया कार्यालय बनेगा। कार्यक्रम में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारीवरिष्ठ नेता लोकतंत्र सेनानियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी मेें यह कार्यक्रम हुआ। सुबह बूथ अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम को क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम केा संबोधित किया। मधुमक्खी के झुंड ने युवक पर किया हमला शहर के राजीव गांधी बस स्टैंड के पास एक युवक पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया।हमले के बाद युवक ने खुद को बचाने के लिए सड़क किनारे चादर ओढ़कर शरण ली। करीब 40 मिनट तक वह वहीं बैठा रहा और हालत बिगड़ती रही।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया गया।बताया जा रहा है कि एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में करीब 40 मिनट का समय लगा।इसके बाद युवक को तत्काल जिलाअस्पताल पहुचाया गया नरवाई जलाने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करें – कलेक्टर हरेंद्र छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों सीएम हेल्पलाइन व अन्य शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने पर जोर देते हुए लापरवाही पर अधिकारियों के वेतन रोकने और नोटिस जारी करने की बात कही।कलेक्टर ने नरवाई जलाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 4 मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। मोहखेड़ में कांग्रेस का प्रदर्शन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन छिंदवाड़ा के मोहखेड़ बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान महंगाई बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए जनहित की अनदेखी बताया।उन्होंने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा और युवाओं को रोजगार के वादे पूरे नहीं हुए।धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चंद घंटों में अपहरण कांड का खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार छिंदवाड़ा जिले के थाना चांदामेटा अंतर्गत बड़कुही चौकी क्षेत्र में हुए अपहरण मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया।04 अप्रैल की रात संजू यदुवंशी का इकलहरा टोल के पास विवाद के बाद कार सहित अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महावीर कॉलोनी गुरैया क्षेत्र में दबिश देकर पीड़ित को बंधनमुक्त कराया।पीड़ित को एक कमरे में रस्सी से बांधकर रखा गया था जहां से सुरक्षित बरामद किया गया। मामले में अनुराग गढेवाल संजय गढेवाल रोहित गढेवाल और धर्मेश पारधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। एम्स विशेषज्ञों ने सिखाए सर्पदंश उपचार के तरीके छिंदवाड़ा के सिम्स संबद्ध जिला चिकित्सालय में सोमवार से स्नेक बाइट जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।एम्स भोपाल की डॉ. प्रियंका कदम एवं डॉ. भूपेश्वरी ने चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।विशेषज्ञों ने सर्पदंश के प्राथमिक उपचार और एंटी-स्नेक वेनम के सही उपयोग की जानकारी दी।ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और मृत्यु दर कम करने पर विशेष जोर दिया गया। रोड रेज के बाद बाइक चोरी दो आरोपी गिरफ्तार पांढुर्णा। नेशनल हाईवे-47 पर रोड रेज की घटना के बाद बाइक चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साईं पेट्रोल पंप के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद कार सवारों ने बाइक चालक ओमकार सोनी के साथ मारपीट की।जान बचाने के लिए ओमकार मौके से चला गया लेकिन कुछ देर बाद लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल गायब मिली।पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि कार सवार युवक बाइक लेकर फरार हो गए थे।मामले की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा की मदद से आरोपियों की पहचान की।महाराष्ट्र के मोर्शी निवासी रमेश बहरे और मनोज को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पंचायत संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मुआवजे की करी मांग छिंदवाड़ा में ग्राम पंचायत चौकीदार एवं पंप ऑपरेटर संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बस हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की।संघ ने मृतक पंप ऑपरेटर दौलत फरकारे के परिवार सहित सभी मृतकों को 25 लाख की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त पांढुर्णा। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया।इस दौरान पांढुर्णा-मुलताई हाईवे पर बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत ले जाते पकड़ा गया।टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को रेत सहित जप्त कर लिया।जप्त वाहन को कोतवाली थाना परिसर में शासकीय अभिरक्षा में रखा गया है। ऋण अदायगी की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन छिंदवाड़ा में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सहकारिता ऋण चुकाने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग उठाई। किसानों ने बताया कि फसल बिक्री के भुगतान में देरी से आर्थिक संकट गहराया है। समय सीमा नहीं बढ़ने पर हजारों किसानों के डिफॉल्टर बनने का खतरा जताया गया। ज्ञापन में 30 अप्रैल तक अवधि बढ़ाने गेहूं भुगतान में तेजी लाने और सर्वर समस्याओं में राहत देने की मांग की गई।किसान नेताओं की मौजूदगी में प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई। आदतन अपराधियों के मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर परासिया क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया। जानकारी के अनुसार आरोपी डब्ल्यूसीएल के मकानों पर कब्जा कर अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे थे। विगत दिनों इन आरोपियों द्वारा एक युवक की हत्या का प्रयास भी किया गया था। रिमांड पर लाकर प्रशासन ने अवैध कब्जों को हटाते हुए सख्त संदेश दिया है वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव हजारों श्रद्धालुओं ने मनाया आनंद उत्सव छिंदवाड़ा के उभेगांव में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ जिसमें देशभर से पहुंचे तारण तरण समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।तारण बंधुओं द्वारा विधि-विधान से वेदी सूतन कर रत्नत्रय की आराधना की गई। महोत्सव में हजारों गुरुभक्तों ने शामिल होकर आनंद उत्सव मनाया।जिनशासन सेवक दीपक राज जैन ने सभी सहयोगियों और प्रशासन का आभार व्यक्त खजरी चौक पर निगम की पैनी नजर दोबारा कब्जे की कोशिश पर होगी कार्रवाई छिंदवाड़ा खजरी चौक स्थित आदिवासी संग्रहालय के पास अतिक्रमण पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है।आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर पूर्व में किए गए अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को खाली कराया गया था।अतिक्रमण मुक्त स्थिति बनाए रखने के लिए निगम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।इसी क्रम में अधिकारियों ने स्थल का पुनः निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोबारा कब्जे की आशंका पर संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।