भोपाल मे बड़े तालाब को मिली अतिक्रमण से मुक्ति प्रशासन का महा-अभियान शुरू! #Bhopal #UpperLakeBhopal #EncroachmentFree #BulldozerAction #MPNews #UrbanDevelopment #LakeConservation झीलों की नगरी भोपाल की जीवनरेखा बड़ा तालाब के संरक्षण के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव का बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। सोमवार को भदभदा क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए 9 अवैध दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन ने कैचमेंट एरिया और एफटीएल (FTL) के दायरे में आने वाली 347 संपत्तियों की सूची तैयार की है। जिला प्रशासन और नगर निगम का यह संयुक्त महा-अभियान 21 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा। तालाब के 50 मीटर के दायरे में हुए अवैध निर्माणों को ढहाकर जल संरचना को सहेजने की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।