यात्री बसों में सामान ढोने का खेल यात्रियों की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़ 7 साल बाद अमरवाड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा 5000 का फरार वारंटी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर जोर विज़िबल क्लीनलीनेस” बनी प्राथमिकaता ई-सिगरेट बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार 68 हजार का माल जब्त भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान तीन मंडलों में कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन छिंदवाड़ा जिले में इन दिनों यात्री बसों में नियमों को ताक पर रखकर यात्रियों के साथ-साथ भारी सामान भी ढोया जा रहा है। बसों में पत्थर लोहे की ग्रिल और अन्य निर्माण सामग्री खुलेआम लादी जा रही है जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है जानकारी के अनुसार कई निजी बस संचालक अतिरिक्त कमाई के लालच में बसों को मालवाहक वाहन की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। बसों की छत और अंदरूनी हिस्सों में भारी और खतरनाक सामान रखा जा रहा है जिससे अचानक ब्रेक लगने या हादसे की स्थिति में बड़ा नुकसान हो सकता है यात्रियों का कहना है कि बसों में बैठने की जगह तक कम हो जाती है और सफर के दौरान असुविधा के साथ डर का माहौल बना रहता है। वहीं परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते यह अवैध गतिविधि लगातार जारी है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर जोर विज़िबल क्लीनलीनेस” बनी प्राथमिकता नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई आयुक्त सी.पी. राय ने स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और सोर्स सेग्रीगेशन पर विशेष जोर दिया गया।शहर में “विज़िबल क्लीनलीनेस” बढ़ाने और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने और अनावश्यक स्टिकर्स हटाने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। 7 साल बाद अमरवाड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा 5000 का फरार वारंटी छिंदवाड़ा जिले में पुलिस ने रात्रि कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।एक ही रात में 23 स्थायी और 99 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 122 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।थाना अमरवाड़ा पुलिस को खास सफलता मिली जहां 7 साल से फरार 5000 रुपए के इनामी आरोपी को पकड़ा गया अभियान के दौरान 121 गुंडा बदमाश 79 निगरानी और 50 कबाड़ियों की सघन जांच की गई।29 लोगों से 210 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई पुलिस ने 14 गुमशुदा लोगों को भी तलाश कर परिजनों से मिलाया जिसमें एक नाबालिग शामिल है।जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सेंड जॉन चर्च में विशेष आराधना प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का संदेश सेंड जॉन चर्च ईएलसी में ईस्टर के अवसर पर सुबह 5 बजे विशेष आराधना आयोजित हुई फादर एस. लाल के संचालन में बिशप साहब ने यीशु मसीह के पुनरुत्थान का संदेश दिया भक्तों ने भजन-प्रार्थना कर एक-दूसरे को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं।इसके बाद कब्रिस्तान में भी प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्युत मंडल पेंशनर्स का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न समस्याओं को लेकर बना संघर्ष मोर्चा छिंदवाड़ा के परासिया रोड स्थित निजी लाज में विद्युत मंडल पेंशनर्स समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ सम्मेलन में छिंदवाड़ा पांढुर्णा सहित प्रदेशभर से पेंशनर्स व पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।70 वर्ष पूर्ण कर चुके लगभग 90 सदस्यों का सम्मान किया गया साथ ही पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा हुई।पेंशन गारंटी और महंगाई राहत भुगतान की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा गठन का ऐलान किया गया। खाटू श्याम भजन संध्या में झूमे भक्त देर रात तक गूंजे भजन शहर के वार्ड नंबर 29 स्थित महागौरी मंदिर के पास खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भक्ति भाव से ओतप्रोत सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई।देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और माहौल भक्तिमय बना रहा। ई-सिगरेट बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार 68 हजार का माल जब्त शहर में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्थित सीसा हाउस दुकान पर छापा मारकर प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त की है।टीआई आशीष कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने दुकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक बसंत उर्फ गुलशन पिता गुलदीन गोगिया को मौके से पकड़ा गया। जांच में उसके पास ई-सिगरेट बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने करीब 68 हजार रुपये कीमत के 34 पैकेट प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त किए हैं। भक्ति और आस्था के बीच मां संतोषी माता की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न शहर में मां संतोषी माता का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। समिति के शैलेन्द्र मालवी ने बताया कि आयोजन के पहले दिन जलाभिषेक एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।दूसरे दिन फलाधिवास और अन्नाधिवास की रस्में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गईं। वहीं तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां संतोषी माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई समारोह के समापन पर हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान तीन मंडलों में कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन छिंदवाड़ा विधानसभा के पातालेश्वर राममंदिर और सारना मंडल में रविवार को प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए।पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने संगठन की कार्यप्रणाली विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में अनुशासन संगठनात्मक एकता और आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।समापन सत्र में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।\ श्रीराम मंदिर में गूंजा सुंदरकाण्ड पाठ नगर के श्रीराम मंदिर में जबलपुर से आए श्रद्धालु मंडल द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया गया महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंदन गिरि जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।सुंदरकाण्ड पाठ के दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पाठ का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।