अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश तीन गिरफ्तार बालाघाट रुट की ट्रेनें डायवर्ट यात्रियों की बढ़ी परेशानी जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न खिलाड़ियों ने दिखाया दम जिले की रामपायली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 21 किलो से ज्यादा अवैध गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो आरोपी ओडिशा के शामिल है वारासिवनी एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश और गुजरात सहित अन्य राज्यों में सप्लाई करता था। इस मामले में बालाघाट से मुन्ना पिता बुधराम बर्वे और ओडिशा के मिकेंद्र उर्फ मुकेश देव व दिलीप सुना को गिरफ्तार किया है। 13 अप्रैल तक आरोपियों की पुलिस रिमांड ली गई है। मामले में रामपायली थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बालाघाट। गोंदिया रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्य के चलते बालाघाट रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। 23 अप्रैल से 6 मई तक चलने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें रद्द तो कई डायवर्ट की गई हैं। गोंदिया से कटंगी के बीच चलने वाली डेमू पैसेंजर ट्रेन को 5 से 25 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है। इस बदलाव से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है खासकर शादी सीजन और गर्मी के बीच सफर मुश्किल हो गया है रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें। जिले के हट्टा रोड पर रविवार दोपहर एक भीषण सडक़ हादसा हुआ जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में सहायक उप निरीक्षक रवन सिंह उइके और एक युवक घायल हो गए घटना दोपहर करीब 1 बजे लिंगा गांव के आगे मजार के पास हुई। हादसे में घायल युवक राहुल राहंगडाले की हालत गंभीर बताई जा रही है सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिले में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। आयोजन समिति ने बताया कि 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक जयंती समारोह को “समानता पर्व” के रूप में आयोजित किया जाएगा 11 अप्रैल को सुबह 8 बजे आम्बेडकर चौक से सरेखा चौक तक बाइक रैली निकाली जाएगी जहां फुले एवं सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। शाम 6 बजे आम्बेडकर चौक में मंचीय कार्यक्रम होगा 13 अप्रैल को बाइक रैली के साथ उत्कृष्ट स्कूल मैदान में आर्केस्ट्रा और लावनी का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14 अप्रैल को सुबह 8 बजे बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण बुद्ध वंदना और विशाल रैली निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है। बालाघाट में आत्मरक्षण एवं करते विकास संघ द्वारा जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 5 अप्रैल को एमएलबी स्कूल में किया गया। संघ के सचिव प्रवीण नन्हे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय बालाघाट के प्राचार्य अरुण कुमार तुमसरे उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिले के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया और सब जूनियर कैडेट जूनियर वर्ग में इंडिविजुअल काता कुमिते टीम काता और टीम फाइट जैसे मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इंदौर में भाग लेंगे जहां से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किए जाएंगे।