जेल बगीचे के पास स्ट्रीट लाइट बंद नागरिकों को हो रही परेशानी युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट हालत गंभीर जल समस्याओं पर महापौर सख्त वाटर प्लांटों का किया निरीक्षण गीता भवन” के रूप में विकसित होगा टाउन हॉल युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट हालत गंभीर शहर में नींव एनर्जी द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था इन दिनों अव्यवस्थित होती नजर आ रही है। जेल बगीचे के समीप पिछले दो दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है जिससे क्षेत्र में अंधेरा बना हुआ है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैस्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के समय अंधेरे के कारण आने-जाने में दिक्कत हो रही है। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह स्थिति असुरक्षित महसूस हो रही है। इसके अलावा अंधेरा होने से दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बढ़ गई है।नागरिकों ने संबंधित विभाग और नींव एनर्जी से जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके। छिंदवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक को बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अभय वर्मा चौरई क्षेत्र के डूंगरिया गांव में अपनी नानी के घर गया हुआ था तभी कुछ लोग उसे जबरन उठाकर सिवनी जिले के एरमा गांव ले गए।वहां आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे मृत समझकर सड़क किनारे फेंक दिया।घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है। शहर में बढ़ती जल समस्याओं को लेकर महापौर विक्रम अहके ने विभिन्न वाटर प्लांटों का निरीक्षण किया।उन्होंने जम्होड़ी पांडा अजनिया एवं भरतादेव स्थित इंटेक वेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए महापौर ने कहा कि एक से दो दिनों के भीतर जल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।साथ ही आवश्यकता अनुसार टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति जारी रखने के निर्देश भी दिए गए। शहर के ऐतिहासिक टाउन हॉल को “गीता भवन” के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य तेज हो गया है।महापौर विक्रम अहके ने निगम आयुक्त के साथ स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की।प्रस्तावित भवन मेंऑडिटोरियम ई-लाइब्रेरी प्रदर्शनी क्षेत्र व कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।इस परियोजना के लिए 2.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।महापौर ने इसे शहर का प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र बनने की बात कही। छिंदवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक को बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अभय वर्मा चौरई क्षेत्र के डूंगरिया गांव में अपनी नानी के घर गया हुआ था तभी कुछ लोग उसे जबरन उठाकर सिवनी जिले के एरमा गांव ले गए।वहां आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे मृत समझकर सड़क किनारे फेंक दिया।घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रानीकामत में जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई।मृतक हरिराम उइके (62) पर आरोपी दिनेश इनवाती लंबे समय से शक करता था।घटना के दिन आरोपी ने डंडे से हमला कर हरिराम को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिनकी अस्पताल में मौत हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है साथ ही घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया। छिंदवाड़ा पुलिस लाइन स्थित दिशा लर्निंग सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त 17 अभ्यर्थियों ने विभिन्न सुरक्षा बलों में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।जानकारी के अनुसार 11 अभ्यर्थियों का चयन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में हुआ है जबकि 6 अभ्यर्थी SSC GD के माध्यम से BSF CISF एवं CRPF में चयनित हुए हैं।यह सफलता पुलिस द्वारा दी जा रही निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग और सुनियोजित मार्गदर्शन का परिणाम मानी जा रही है।इस उपलब्धि में पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन के साथ ही प्रशिक्षकों की विशेष भूमिका रही। छिंदवाड़ा में जनगणना 2026-27 के तहत फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अंतिम दिवस पर वार्ड क्रमांक 38 में मॉक प्रैक्टिस कराई गई जिसमें प्रगणक की भूमिका का अभ्यास किया गया।प्रशिक्षणार्थियों ने जनगणना की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझा और अनुभव प्राप्त किया।कार्यक्रम में नगर जनगणना अधिकारी कमलेश निर्गुंड़कर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। छिंदवाड़ा के जमानिया जेठू गांव में जीरो टिलेज तकनीक से खेती में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।डॉ. बी.एम. प्रसन्ना के मार्गदर्शन में किसानों ने पराली जलाना छोड़ आधुनिक खेती अपनाई है।इससे खेती की लागत घटी है और मिट्टी की उर्वरता में सुधार हुआ है।किसानों की आय बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। छिंदवाड़ा के थाना देहात पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर मामले का खुलासा किया है।22 मार्च को ग्राम पायल निवासी फरियादी की बाइक चोरी होने पर प्रकरण दर्ज किया गया था।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विजय भारती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटरसाइकिल जब्त की।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। सेंट जॉन ईएलसी चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।कार्यक्रम का संचालन फादर एस. लाल ने किया जिसमें प्रभु यीशु के क्रूस पर कहे वचनों पर मनन किया गया।समाज के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और भजनों के साथ प्रार्थना की गई।