रसोई गैस की किल्लत नहीं अव्यवस्था से जूझ रही जनता: कमलनाथ हनुमानलला के दर्शन करने मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु शोकाकुल परिवारजनों से मिलने करेर गांव पहुंचे नकुलनाथ स्वच्छता में कोई समझौता नहीं हर क्षेत्र में दिखे सफाई-कलेक्टर डिजिटल जनगणना की शुरुआत अब मोबाइल से खुद करें ‘स्व-गणना’ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि रसोई गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है बल्कि सरकार की अव्यवस्थाओं के कारण जनता परेशान हो रही है।छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जिले प्रदेश और देश की जनता सरकार द्वारा पैदा की गई अव्यवस्था का शिकार हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्थाओं में कमी के चलते ही कृत्रिम रूप से किल्लत का माहौल बनाया जा रहा है। हनुमानजी महाराज के जन्मोत्सव पर सिमरिया धाम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व नकुलनाथ भी सम्मिलित हुये। दोनों ने हनुमानजी के सामने माथा टेककर सर्वकल्याण के लिये प्रार्थना की। दोनों ने मंदिर पहुंचकर सबसे पहले श्री गणेश की आराधना कर गर्भगृह में विराजमान शिव पार्वती राम दरबार लक्ष्मी नारायण देवी दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। कोई उनके लिए विशेष चोला लेकर मंदिर में पहुंचा तो कोई लड्डू और मीठे पान लेकर कोई भक्त फूलों की बड़ी मालाएं अर्पित करते दिखे तो कोई सिंदूर से लेप कर उनके विग्रह की सेवा करते दिखे। गुरुवार को रामभक्त हनुमानजी के जन्मोत्सव पर जिले भर के हनुमान मंदिरों और सिद्धधामों में भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों में उनके दर्शन पूजन अभिषेक के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। कई मंदिरों में तो सुबह दस बजे से ही लंबी कतारेे देखने को मिली। खिरसाडोह स्थित कोसमी हनुमान मंदिरअनगढ़ हनुमान मंदिर सर्रा स्थित हनुमान मंदिर रुद्रात्मक हनुमान मंदिर बावली वाले हनुमानमंदिर तहसील परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तिलक मार्केट स्थित केसरी नंदन हनुमान मंदिर में भी दिनभर आयेाजन हुए। पूर्व सांसद नकुलनाथ गुरुवार को करेर पहुंचे। यहां गत दिनों हुई सड़क दुर्घअना में मृत हुए लोगों के परिजनों से वे मिले। कमलनाथ और स्वयं की ओर से उन्होनें शोक संवेदनाएं व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।हर परिवार के सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार का प्रत्येक सदस्य उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार के सदस्यों को तत्काल 1-1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करने के साथ परिवार के एक-एक सदस्य को शासकीय नौकरी देकर उनके जीवन यापन की समूचित व्यवस्था करनी चाहिए इसके बाद नकुलनाथ भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। यादव के दिवंगत पिताश्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्होनें कमलनाथ जी एवं स्वयं की ओर से गहन दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। छिंदवाड़ा में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने नगर निगम व सभी नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक ली बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की हर गली सड़क और सार्वजनिक स्थान पर 100 प्रतिशत स्वच्छता नजर आनी चाहिए। उन्होंने कचरा पृथक्करण डंपिंग साइट प्रबंधन और नालों की नियमित सफाई पर विशेष जोर दिया।साथ ही बैकलेन और संकरी गलियों में विशेष अभियान चलाकर गंदगी और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने नगर निगम को 5-स्टार और अन्य निकायों को 3-स्टार रैंकिंग का लक्ष्य देते हुए सभी अधिकारियों से समन्वित प्रयास कर छिंदवाड़ा को प्रदेश में अग्रणी बनाने की अपील की। छिंदवाड़ा में देश के पहले डिजिटल जनगणना अभियान की जोरदार शुरुआत हो गई है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशन में फील्ड ट्रेनर्स को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित किया जा रहा है।इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी जिससे प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी बनेगी।16 से 30 अप्रैल तक नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए खुद ‘स्व-गणना’ कर सकेंगे।जनगणना पोर्टल पर जाकर परिवार और मकान से जुड़े कुल 33 प्रश्नों के उत्तर दर्ज करने होंगे।जानकारी भरने के बाद एक यूनिक रेफरेंस आईडी मिलेगी जिससे आपका डेटा सुरक्षित रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पहुंचकर उनके पिता स्व. शालिग्राम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।खण्डेलवाल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुःख की घड़ी में साथ रहने का भरोसा दिया। पांढुर्णा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गिरोह पकड़ा 10 गिरफ्तार पांढुर्णा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और क्षेत्र में वारदात की फिराक में थे। थाना प्रभारी अमित दानी को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ में आरोपी खुद को स्थानीय बता रहे थे लेकिन भाषा से पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उनकी असल पहचान सामने आई और आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला। प्राथमिक जांच में गिरोह द्वारा चोरी-लूट की योजना का खुलासा पुलिस आगे पूछताछ में शिवपुरी में युवक पर जानलेवा हमला 5 आरोपी गिरफ्तार परासिया के शिवपुरी की प्रताप कॉलोनी में बोना उर्फ अमित धुर्वे पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में निलेश उर्फ नीलू कैथवास प्रभात उर्फ शिवम डेहरिया रोहित उर्फ पुई मसराम रिनू उर्फ अरुण बारस्कर और पदम सिंह परतेती शामिल हैं।फरियादी लालवती धुर्वे के अनुसार 30 मार्च की रात आरोपियों ने बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे।सुबह युवक गंभीर हालत में सड़क किनारे मिला जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वह बेहोश है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे युवक को शारदा मंदिर की पहाड़ी पर मारने ले गए थे और अधमरा छोड़ दिया।थाना प्रभारी कंचन सिंह राजपूत सहित पुलिस टीम की कार्रवाई में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी उभेगांव में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होगा ऐतिहासिक तीन दिन तक धार्मिक उत्सव जिले के उभेगांव में तारण तरण दिगंबर जैन समाज द्वारा वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 4 से 6 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा।नव निर्मित श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय में देशभर से जैन समाज के साधु-संत और श्रद्धालु शामिल होंगे।महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व सरला सिसोदिया बनीं जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा में महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। सरला सिसोदिया (श्रीवास्तव) को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।अरूणा तिलंते और रानू डेहरिया को कार्यकारी अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर यह निर्णय लेकर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने नियुक्तियों की पुष्टि की। नर्मदेश्वर हनुमान मंदिर में श्रद्धा के साथ मनी हनुमान जयंती शहर के वार्ड क्रमांक 29 स्थित सार्वजनिक श्री नर्मदेश्वर हनुमान मंदिर (पुराना छापा खाना) में हनुमान जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसमें श्रद्धालु शामिल हुए। बड़वन क्षेत्र से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण शहर के बड़बन क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर टीम ने अवैध कब्जों को हटाकर क्षेत्र को साफ कराया।कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों को समझाइश दी गई और मुनादी कर चेतावनी भी दी गई।निगम ने स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज जाम सांवली हनुमान मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से लाखों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रात 2 बजे से अभिषेक शुरू होने के बाद से ही सुबह 4 बजे से लगातार दर्शन जारी हैं। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “हनुमान जी की जय” के जयकारों से गूंज रहा है। चमत्कारी माने जाने वाले इस धाम में नाभि से निकलने वाला जल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है। हनुमान लोक में उत्सव जैसा माहौल है जहां भव्य सजावट ड्रोन शो और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन भीड़ को संभालने में जुटा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जाम सांवली आज पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा में डूबा नजर आ रहा है।