Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
02-Apr-2026

अंजनी के लाला बजरंग बाला का धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव पीएम श्री शासकीय कन्या विद्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया प्रवेश उत्सव मौसम विभाग की चेतावनी रू आंधी-तूफान के साथ हो सकती है बारिश हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पवनपुत्र अंजनी के लाला बजरंग बाला का जन्मोत्सव शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में २ अप्रैल गुरूवार को धूमधाम से हर्षाेल्लास के साथ भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर में सुबह से ही हनुमान भक्तों की भीड़ उमडऩे लगी। हनुमान जन्मोत्सव पर जगह-जगह विविध धार्मिक व भजन कीर्तन सहित महाप्रसादी व भंडारा का आयोजन किया गया। सुबह से देर रात तक जय श्रीराम जय हनुमान के जयकारों की गुंज सुनाई देती रही। शहर के पीजी कॉंलेज समीप स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर व हनुमान चौक स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में सुबह ५ बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ हनुमान जी के दर्शन व अभिषेक एवं जन्मोत्सव के लिये लगने लगी थी। सुबह ५.४५ पर हनुमान जी का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। हनुमान जयंती का पर्व इस वर्ष श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिरों को फूल-मालाओं रंगीन झालरों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। पूरे दिन हनुमान चालीसा के पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा दिनभर हवन पूजन और विशेष आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। शोभायात्राओं में राम लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ पूरे गांव में भक्ति का उत्साह देखने को मिला। परसवाड़ा स्थित राम मंदिर के सामने एक बिल्डिंग में गुरुवार को भीषण आग लग गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना देने के बावजूद दमकल वाहन लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंचा तब तक ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जा चुकी थी। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। जिले के बैहर स्थित पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नए शिक्षा सत्र 2026-27 का प्रवेश उत्सव 1 अप्रैल को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों पालकों शिक्षकों और छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। नव प्रवेशित छात्राओं का पारंपरिक तिलक वंदन कर स्वागत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री (अनुसूचित जनजाति) सुरेंद्र गुड्डा मरकाम एवं पार्षद कीर्ति शुक्ला ने कक्षा 6वीं 7वीं 8वीं 9वीं और 11वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। विद्यालय परिवार ने शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। जिले में रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। बुकिंग करने के बाद भी रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। एलपीजी गैस के लिए एजेंसियों में उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही है। कई उपभोक्ताओं को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। हालांकि प्रशासन पर्याप्त स्टॉक का दावा कर रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। जिले में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आने वाले पांच दिनों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इधर बुधवार की शाम को जहां मौसम में बदलाव हुआ वहीं रात्रि में आंधी-तूफान के कारण बारिश भी हुई। आसमान में बदली छाने और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बदली छाई रही मौसम विभाग के अनुसार 3 से 7 अप्रैल के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हल्की बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को सतर्क रहने और फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी है।