- 60 साल का चुनावी झूठ बेनकाब! तोगड़िया ने सरकार को ललकारा। बोले- हिंदू एकता नेताओं की मोहताज नहीं! #BreakingNews #Bhopal #PravinTogadia #HinduEkta #PoliticalStatement #IndiaPolitics #ReligiousDebate #HanumanChalisa नेताओं के वादों पर मत जाओ... हिंदू थे हैं और रहेंगे! अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने भोपाल की धरती से चुनावी भाषणों को 60 साल का सफेद झूठ बताकर सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं की एकता आज की सरकारों के आधार पर नहीं बल्कि हमारे पुरखों के पराक्रम की देन है। उन्होंने याद दिलाया कि मुगल हों या अंग्रेज हिंदू समाज अपनी ताकत पर हमेशा एकजुट रहा। अब समाज को नेताओं के भरोसे छोड़ने के बजाय तोगड़िया हनुमान चालीसा केंद्रों के जरिए घर-घर शक्ति का संचार करेंगे। उनका साफ संदेश है—नेताओं की बातों में न आएं हनुमान चालीसा के पाठ से खुद को आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाएं। तोगड़िया का यह सीधा प्रहार उन सरकारों के लिए बड़ी चुनौती है जो हिंदू एकता का श्रेय खुद लेना चाहती हैं।