Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
30-Mar-2026

सिलेण्डर और बिजली की दरों में वूद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध फूंका पुतला 6 घंटे में चोरी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार 17 लाख रुपए के जेवरात बरामद परसवाड़ा में अवैध मिट्टी उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई जेसीबी सहित 8 ट्रैक्टर जब्त गैस सिलेण्डर व बिजली की दरों में की गई वृद्धि के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के आव्हान पर कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में हनुमान चौक पहुंचकर महंगाई व भ्रष्टाचार का पुतला दहन किया गया। वहीं कांग्रेसियों ने महंगाई डायन खाए जात है गीत गाते हुए प्रदेश व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई का विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गैस सिलेण्डर के आसमान छूते दाम बिजली दरों में लगातार वृद्धि एवं पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते आमजनों का जीना दूभर हो रहा है। केन्द्र सरकार महंगाई पर रोक लगाने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आवश्यक वस्तुओं के दामों में कमी नहीं की गई तो कांग्रेस सडक़ पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से बालाघाट क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे व शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी सहित कांग्रेसी मौजूद रहे। भरवेली थाना पुलिस ने घटना के 6 घंटे बाद ही चोरी का खुलासा कर दिया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 17 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए है सीएसपी मंयक तिवारी ने बताया कि 29 मार्च को कुलप्रकाश नगपुरे ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोडकऱ करीब 17 लाख रुपए के जेवरातों की चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। घटना के महज 6 घंटे बाद ही पुलिस ने दो चोरों को गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पाथरवाड़ा निवासी अनिल बसेने और मंगल लिल्हारे शामिल है पुलिस ने बताया कि मंगल लिल्हारे को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। दोनों आरोपियों ने पहले रैकी की उसके बाद घटना को अंजाम दिया। जिले परसवाड़ा क्षेत्र में अवैध मिट्टी उत्खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हर्राभाट गांव में बिना अनुमति चल रहे खनन पर छापा मारते हुए एक जेसीबी मशीन और 8 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई एसडीएम श्रीश प्यासी की मौजूदगी में नायब तहसीलदार पूर्णिमा भगत के नेतृत्व में की गई प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है और ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल का स्वागत किया है। सोमवार को जिले में अचानक मौसम ने करवट बदल ली। दोपहर बाद आसमान पर बादल छा गए और आंधी-तूफान के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा हालांकि तापमान में गिरावट से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। मौसम का अचानक मिजाज बदलने के बाद तेज हवाएं चलने लगीं और कई स्थानों पर धूल भरी आंधी का असर देखने को मिला। तेज हवा के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।