अंबिकापुर जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक नाटकीय लेकिन खतरनाक घटना सामने आई। 27 वर्षीय योगेश यादव ने अपनी पसंद की लड़की से शादी न होने पर टावर से कूदकर जान देने की धमकी दी और करीब 4 घंटे तक 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर बैठा रहा।यह घटना छीरोपारा में लुंड्रा थाने से लगभग 200 मीटर दूर हुई। युवक लगातार नीचे कूदने की धमकी देता रहा जबकि परिजन और पुलिस उसे समझाने में लगे रहे।परिवार ने अंततः शादी कराने पर सहमति जताई जिससे योगेश यादव खुद टावर से नीचे उतर आया। हालांकि लड़की ने शादी से साफ इंकार कर दिया और उसके खिलाफ बेवजह परेशान करने और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई।टावर से उतरते ही पुलिस ने योगेश यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया। छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा आज जगदलपुर के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुख्यात नक्सली लीडर पापाराव अपने साथियों के साथ आज समाज के सामने आत्मसमर्पण करेगा। इसके साथ ही 8 AK-47 और अन्य हथियारों के साथ उनके पुनर्वास की प्रक्रिया भी होगी।विजय शर्मा ने बताया कि सरकार ने 31 मार्च तक पूरे छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि अब केवल 30-35 छिटपुट नक्सली ही बचे हैं जिनका भी जल्द पुनर्वास किया जाएगा। हालांकि बड़े नक्सली लीडर गणपति और मिशीर अभी सामने नहीं आए हैं। गृहमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा 31 मार्च की रात कोई हैप्पी न्यू ईयर’ नहीं है इसके बाद भी सतर्कता जरूरी रहेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने अफीम की अवैध खेती को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कहीं भी अफीम की खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद सभी कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में सर्वे और जांच के निर्देश दिए गए थे। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के अन्य इलाकों में भी अवैध खेती की पहचान हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रहे हैं और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी। साय ने दोहराया जहां-जहां अफीम की खेती मिल रही है वहां सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। छत्तीसगढ़ आज एक ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। देश में पहली बार खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स का आयोजन हो रहा है जिसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि उसे इस बड़े आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है। इस मेगा इवेंट का शुभारंभ आज शाम केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। आयोजन में देशभर से जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गरियाबंद जिले में वन विभाग की एंटी-पोचिंग टीम ने हाथी के दांत की तस्करी की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि यह दांत वर्ष 2021 में ग्राम सिहार (मैनपुर) के गंगाराम के खेत में मिला था। गंगाराम का सितंबर 2022 में हाथी-मानव द्वंद्व में निधन हो गया था।आरोपी पदमन ने इस दांत को पिछले चार वर्षों से अपने घर की दीवार में छिपाकर रखा था। इससे पहले यह दांत ग्राम कठवा के सुखचंद के पास था। मामले का तीसरा आरोपी पुसऊराम इस वर्ष दडईपानी में हुए सांभर शिकार मामले में भी आरोपी था और फिलहाल जमानत पर था।जबरदस्त कार्रवाई के तहत जब्त हाथी दांत के सैंपल को डीएनए मैचिंग के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजा जा रहा है।