धमतरी जिले के केरगांव में नीलगाय का अवैध शिकार करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस और वन विभाग ने डॉग स्कॉड की मदद से गिरफ्तार किया। कूप नंबर 121 में मृत नर नीलगाय की गर्दन पेट और पिछले हिस्से में तीर लगे पाए गए। मुख्य आरोपी ग्राम डोकाल निवासी मन्नु है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार देश का पहला नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 आयोजित होने जा रहा है। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर में होने वाले इस मेगा इवेंट में देशभर से करीब 2000 खिलाड़ी और 1000 से ज्यादा अधिकारी हिस्सा लेंगे। फुटबॉल हॉकी तीरंदाजी वेटलिफ्टिंग और स्विमिंग जैसे खेलों में जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि इसका मकसद सिर्फ खेल नहीं बल्कि आदिवासी संस्कृति और छुपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देना है। केरल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केरल दौरे से लौटकर रायपुर एयरपोर्ट पर बोले कि एनडीए को इस बार अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और जनता अब एलडीएफ और यूडीएफ से नाराज नजर आ रही है। सीएम साय ने भरोसा जताया कि एनडीए इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा। उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सली पापाराव के आत्मसमर्पण के साथ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक पापाराव अपने 17 साथियों के साथ बीजापुर पहुंचकर AK-47 समेत कई हथियारों के साथ सरेंडर करेंगे। इसके बाद उन्हें जगदलपुर ले जाकर बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के सामने औपचारिक आत्मसमर्पण कराना होगा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद सियासी श्रेय की राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पापा राव का आत्मसमर्पण कांग्रेस सरकार की योजनाओं का परिणाम है। उन्होंने बताया कि भूपेश बघेल सरकार ने बस्तर में कैंप स्थापित किए स्कूल खोले और स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जिससे नक्सलवाद पर काबू पाया गया