Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Mar-2026

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने डायल 112 सेवा के ₹972 करोड़ के ठेके को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को बड़ी राहत दी है। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने सिकंदराबाद की EMRI Green Health Services को दिया गया ठेका बरकरार रखा है।कोर्ट ने BVG India Limited की याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि टेंडर प्रक्रिया में कोई तथ्यात्मक गड़बड़ी नहीं पाई गई। साथ ही हाईकोर्ट ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप से भी इनकार कर दिया।याचिकाकर्ता कंपनी ने ठेका प्रक्रिया में फर्जी दस्तावेजों के उपयोग का आरोप लगाया था जिसे राज्य सरकार ने पूरी तरह निराधार बताया। सरकार का पक्ष था कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और वैध तरीके से पूरी की गई है।गौरतलब है कि यह ठेका पांच साल के लिए दिया गया है जबकि याचिकाकर्ता कंपनी पहले दस वर्षों तक यह सेवा दे चुकी है। शहर की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने और विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार पूरी तरह सख्त नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने गौरीघाट के रेत नाका से बंदरिया तिराहा तक पैदल भ्रमण कर विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने री-स्टोरेशन के कार्यों में अत्यधिक देरी और ढिलाई पाए जाने पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था ईगल पी सी स्नेहल कंपनी पर 5 लाख रुपये का भारी जुर्माना अधिरोपित किया है। इसके साथ ही कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग न करने के चलते आर बी कंसल्टेंट और संबंधित उपयंत्री को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। हिंदू धर्म सेना महानगर के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत के नेतृत्व में आज अधारताल थाने में एक ज्ञापन सौंपते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने आरोप लगाया कि अधारताल क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू नाम से कपड़े की दुकान संचालित की जा रही है। नीरज राजपूत का कहना है कि इस प्रकार पहचान छिपाकर व्यापार करने से लव जिहाद जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और क्षेत्र में पहले भी इस तरह के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। हिंदू धर्म सेना ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त युवक के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए और हिंदू नाम से संचालित उसकी दुकान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाए। जबलपुर में ओला इलेक्ट्रिक की खराब सर्विस से नाराज वकीलों ने सर्विस सेंटर पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि महीनों से गाड़ियां सेंटर पर खड़ी हैं लेकिन कंपनी पार्ट्स और सर्विस उपलब्ध नहीं करा रही। एक वकील ने बताया कि उनकी Ola S1 Pro चार महीने से सेंटर में पड़ी है फिर भी मरम्मत नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है मध्यप्रदेश के सबसे बड़े एलिवेटेड फ्लाइओवर पर एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। एक युवक का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक फ्लाइओवर की बाउंड्रीवाल पर खड़े होकर स्टंट करता नजर आ रहा है जबकि उसकी पत्नी सामने खड़ी होकर मोबाइल से इसका वीडियो बना रही है।यह स्टंट न सिर्फ उसकी जान के लिए खतरा था बल्कि वहां से गुजर रहे अन्य लोगों के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता था।पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस फ्लाइओवर से कई स्टंट और रील्स के वीडियो वायरल हो चुके हैं जिन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस तरह के स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं।