Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Mar-2026

रायगढ़ जिले में अवैध अफीम खेती का सिलसिला जारी है। लैलूंगा ब्लॉक के नवीन घटगांव में राजस्व सर्वे के दौरान तीन खेतों में चोरी-छिपे उगाई गई अफीम की फसल मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में साधुराम नागवंशी के 10 डिसमिल जगतराम के 2 डिसमिल और अभिमन्यु नाग के 15 डिसमिल खेत में अफीम की खेती पाई गई। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और संबंधित किसानों से पूछताछ जारी है। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस भीम आर्मी छत्तीसगढ़ क्रांति सेना समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए।प्रदर्शन के चलते मुख्य सड़क पर जाम लग गया। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच निगम और जिला प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई के लिए भी पहुंच गया।स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन तय मार्किंग से ज्यादा क्षेत्र में कार्रवाई कर रहा है जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने रायगढ़ के लैलूंगा ब्लॉक में अफीम की खेती मिलने को गंभीर बताते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि गिरोह आपराधिक लाभ के लिए सक्रिय हैं इसलिए ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जरूरी है। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण की भी जांच की मांग की। सूरजपुर जिले के गुरु घासीदास नेशनल पार्क में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिहारपुर क्षेत्र के मकराद्वारी में एक लकड़बग्घे की इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर के छुट्टी पर होने के कारण पार्क प्रबंधन समय पर इलाज की व्यवस्था नहीं कर सका। जंगल में आग लगने की वजह से भटककर बाहर आए इस लकड़बग्घे की हालत पहले से खराब थी और वह असामान्य व्यवहार कर रहा था।गौरतलब है कि ठीक एक महीने पहले इसी पार्क में एक तेंदुआ भी कुएं में गिरने से मर गया था जिससे प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।