Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-Mar-2026

महुआ चुनने गए व्यक्ति को बाघ ने बनाया शिकार लालबर्रा परिक्षेत्र का मामला साजिश नहीं था एक हादसा आस्था में लापरवाही से जली थी प्रतिमा पुलिस ने किया खुलासा जिले में धूमधाम से मनाई ईद नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद जिले के लामता परियोजना अंतर्गत लालबर्रा वन परिक्षेत्र के अंतरा बीट के कक्ष क्रमांक ४२६ में महुआ चुनने गए ४८ वर्षीय व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। मृतक अनकीवाड़ा आष्टा थाना बरघाट सिवनी निवासी अशोक पिता प्रेमलाल उइके बताया गया। जिसकी सूचना वन विभाग व पुलिस थाना में मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर मृतक का शव बरामद कर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये लालबर्रा लाया गया। लेकिन वहां वन्य जीव बाघ के हमले से मृत होने पर पोस्टमार्टम में लार के जांच की सुविधा नहीं होने पर शव को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जिले के कटंगी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हनुमान प्रतिमा के काली पडऩे के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह कोई आपराधिक साजिश नहीं बल्कि पूजा के दौरान हुआ हादसा था। एसपी आदित्य मिश्रा के अनुसार सवा किलो घी के अखंड दीपक की तेज लौ से प्रतिमा के चोले में आग लग गई जिससे प्रतिमा झुलस गई। पूजा करने वाले दोनों लोग आनंद चौधरी और उसके दोस्त विनोद डहरवाल से पूछताछ की बाद मामला स्पष्ट हो पाया है। पुलिस के अनुसार आनंद चौधरी ने संतान प्राप्ती और विनोद डहरवाल ने बच्चों की पढ़ाई के लिए हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पूजा-अर्चना कर दीपक जलाया था। शहर मुख्यालय के कालीपुतली चौक समीप स्थित आस्था मेडिकल के संचालक को होलसेल मेडिकल दुकान के संचालक प्रांजल कांकरिया द्वारा गाली देकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में शनिवार को केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से ज्ञापन देकर जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। इस संबंध में प्रार्थी प्रियांक वर्मा व केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि पुलिस प्रशासन से हम चाहते ही इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही किया जाए। जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी वहीं दिनभर घर-घर में सेवइयों की मिठास घुली रही। इमामों ने अपने संदेश में गरीब और जरूरतमंदों की मदद को ईद का असली मकसद बताया। सोशल मीडिया पर भी ईद की बधाइयों का दौर चलता रहा। वहीं पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए जिससे पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पहले यह राज्य मार्ग543 हुआ करता था लेकिन अब रेलवे के ब्राड गेज बनने के बाद कोई भी विभाग इस सड़क की नही ले रहा सुध जिसकी वजह से आये दिन हो रही दुर्घटनाएं। ग्रामीणो का कहना कि यह सडक गांव को मुख्य मार्ग जोडने के लिये बेहद महत्वपूर्ण है बरसात के दिनो मे कीचड और जल भराव के कारणलोगों को आवागमन मे भारी मठिनाईयो का सामना करना पढ़ता है स्कूल जाने बच्चे मरीजो और किसानो को सबसे ज्यादा झेलनी पढ़ती है ग्रामीणो ने प्रसाशन से मांग की है की जल्दी से जल्दी आवश्यक अनुमति प्रदान की जाय ताकि सडक निर्माण कार्य शुरू हो सके औरलोगों को राहत मिल सके यदि जलदी समाधान नही हुआ तो ग्रामीणो आंदोलन करने चेतावनी दी है उकवा नगर में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शनिवार की सुबह उकवा रेंज ऑफिस स्थित ईदगाह में ईदुलफितर की विशेष नमाज अदा की जिसमें उकवा के सैकड़ों मुस्लिम भाई उपस्थित रहेइस अवसर पर जामा मस्जिद उकवा के ईमाम अब्दुल मुस्तफा ने कहा कि सेवइयों की प्यारी सी मिठास में लिपटी खूबसूरती का नाम ईदुलफितर हैएक माह के कठिन रोजे या उपवास के बाद आज का दिन सभी रोजदारों के लिय अल्लाह की तरफ से एक इनाम हैआज इस मुबारक मौके पर सभी मुस्लिम भाइयों ने अल्लाह ताला से पूरे देश की एकता अखंडता के लिय दुआ की