हर पंचायत को संसाधनों के बेहतर उपयोग और स्वावलंबन की दिशा में बढ़ाना शासन की मंशाः प्रहलाद पटेल भाजपा ने किसानों-युवाओं को ठगा जनता सब देख रही है – नकुलनाथ पैसों के विवाद में रची गई थी साजिश हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार छिंदवाड़ा नगर निगम को मिला ISO प्रमाणन प्रशासन में नई पारदर्शिता की शुरुआत 5 मिनट में बुलेट चोरी CCTV में कैद हुआ चोर छिंदवाड़ा में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रह्लाद सिंह पटेल ने तीन जनपदों में अटल सुशासन भवनों का भूमिपूजन किया।उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इस अवसर को सौभाग्य बताया।कुण्डीपुरा बिछुआ और चौरई के लक्खा पिपरिया में कार्यक्रम आयोजित हुए इस अवसर पर मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 50 साल के विजन के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं।कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।शाम को सिहोरामाल के रामेश्वर धाम में महायज्ञ में शामिल होकर वे जबलपुर रवाना हो गए। पांढुर्ना जिले के धनौरा और चिचोलीबड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों युवाओं और महिलाओं से किए वादे पूरे नहीं किए।नकुलनाथ ने कहा कि किसान खाद-बीज के लिए भटक रहा है जबकि कालाबाजारी बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा गया और गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के वादों की सच्चाई जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। चौरई थाना पुलिस ने अंधे हत्या कांड का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार मृतक कृष्णकुमार वर्मा की हत्या पैसों के लेन-देन के विवाद में सुनियोजित तरीके से की गई थी।मामले में आरोपी अतिलेश वर्मा शुभम वर्मा चंद्रकांत उर्फ चंदू वर्मा और मनोज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया हैआरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया था।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी और वाहन सहित अन्य साक्ष्य भी जब्त कर लिए हैं।सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी छिंदवाड़ा नगर निगम को महापौर विक्रम अहके के प्रयासों से ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ है।यह उपलब्धि नगर प्रशासन में गुणवत्ता पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। प्रमाणन के तहत सभी विभागों में SOP लागू कर कार्यप्रणाली को व्यवस्थित किया गया है। अब सफाई जल आपूर्ति और शिकायत निवारण जैसी सेवाएं अधिक प्रभावी और समयबद्ध होंगी।शिकायतों की ट्रैकिंग और त्वरित समाधान से नागरिकों का भरोसा बढ़ेगा।महापौर ने इसे शहरवासियों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है। शहर के चंदनगांव में एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है।फिटनेस ट्रेनर रविकांत अहिरवार की बुलेट बाइक घर के सामने से चोरी हो गई।सुबह करीब 4:30 बजे चोर लॉक तोड़कर महज 5 मिनट में बाइक लेकर फरार हो गया।पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें चोर साफ नजर आ रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ईद पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब भाईचारे की मिसाल बनी नमाज़ शहर में ईद का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया।बड़ी ईदगाह सहित शहर की मस्जिदों में नमाज़ अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई।नमाज़ के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी।हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए शहर में सौहार्द का माहौल बना रहा। निःशुल्क हृदय जांच शिविर में 350 से अधिक मरीजो को मिला स्वास्थ्य लाभ शहर में महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर जैन समाज के युवाओं ने निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया। वीतराग भवन में प्लेटिना हॉस्पिटल के सहयोग से लगे शिविर में 350 से अधिक मरीजों की जांच की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम सुधीर जैन सहित वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी में हुआ।शिविर में ईसीजी ब्लड शुगर बीपी और अन्य जांचें कर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। सहज मुलाकात’ में छलके जज्बात सालों बाद अपनों से मिले कैदी छिंदवाड़ा जिला जेल में सहज मुलाकात के दौरान भावुक दृश्य देखने को मिले।करीब 200 परिवारों ने सालों बाद अपने परिजनों से मुलाकात की।बुजुर्ग माता-पिता अपने बेटों और नातियों से मिलकर भावुक हो उठे।जेल प्रशासन ने दिव्यांग बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था भी की। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब में श्रमदान जल संरक्षण का दिया संदेश छिंदवाड़ा के ग्राम भाजीपानी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों और छात्रों ने तालाब में श्रमदान कर बांध को मजबूत करने का कार्य किया।सुरक्षित जल समृद्ध कल” के नारे के साथ जल संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में जल स्तर बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।अंत में सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। शिवोम तीर्थ दुर्गा मंदिर में जगमगा रहे 321 मनोकामना कलश शहर के शिवोम तीर्थ दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भक्ति का माहौल बना हुआ है।मंदिर में 321 कलशों के साथ भव्य घट स्थापना का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।23 मार्च को चुनरी यात्रा 26 मार्च को महाअष्टमी हवन और 27 को भंडारा व विसर्जन होगा। मंदिर में प्रतिदिन आरती के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।