जबलपुर: बढ़ती गैस कीमतों और किल्लत के बीच जबलपुर के मैकेनिक आसिफ खान ने एक अनोखा देशी जुगाड़ निकाला है। छोटी ओमती निवासी आसिफ ने वेस्ट ऑयल और डीजल से चलने वाला एक किफायती बर्नर तैयार किया है। डामर प्लांट के बर्नरों की मरम्मत के अनुभव का इस्तेमाल कर उन्होंने यह मॉडल बनाया जो विशेष रूप से छोटे व्यापारियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। बाजार में इसकी भारी मांग है और आसिफ प्रतिदिन लगभग एक बर्नर बेच रहे हैं। यह आविष्कार अधिक आंच वाले कामों के लिए सिलेंडर का सस्ता और प्रभावी विकल्प है। जबलपुर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया।रानीताल ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की। मुफ्ती-ए-आजम मौलाना मुशाहिद रज़ा कादरी ने माता-पिता की सेवा का संदेश दिया।नमाज़ के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद मुबारक कहा।शहरभर में अमन खुशहाली और एकता की दुआएं मांगी गईं। जबलपुर के रांझी सिविल अस्पताल का विस्तार कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 24 करोड़ की लागत से 4 मंजिला आधुनिक भवन तैयार किया जा रहा है।अस्पताल में 50 नए बेड मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और हाईटेक लैब की सुविधा मिलेगी।नई सोनोग्राफी और एक्स-रे मशीनें भी स्थापित की जा चुकी हैं।जल्द ही मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। जबलपुर में आयोजित तीन दिवसीय ध्यान महायज्ञ में सैकड़ों लोगों की भागीदारी देखी गई।कार्यक्रम के दूसरे दिन विशेष ध्यान सत्र में ‘एस्ट्रल सर्जरी’ का आयोजन किया गया।आयोजकों के अनुसार इस प्रक्रिया से शारीरिक और मानसिक रोगों के उपचार का दावा किया गया।महायज्ञ में भोजन और अन्य सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क रखी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह मरावी का आज तिलहरी स्थित चैतन्य सिटी के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र भाजपा जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा।