हवाई कनेक्टिविटी की ओर बड़ा कदम छिंदवाड़ा में बनेगा एयरपोर्ट छिंदवाड़ा में लंबे समय से प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण को लेकर बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद जिले में एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किजारापु राममोहन नायडू और भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। प्रदेश सरकार की विमानन नीति के तहत छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में भी नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। एयरपोर्ट बनने से व्यापार उद्योग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी। स्थानीय लोगों को अब हवाई यात्रा के लिए नागपुर जैसे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। खेल-खेल में जल गया कबाड़ का गोदाम सिवनी प्राण मोती में गुरुवार की शाम खेल खेल में कबाड़ का गोदाम जलकर खाक हो गया इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन गोदाम में रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया हालांकि नगर निगम के दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे में आग पर काबू पाया बीच सड़क पर दो पक्षों में लाठी डंडों की बरसात चांदा मेटा बस स्टैंड तब्बू मोबाइल के सामने बुधवार दे रात दो पक्षों में जमकर लड़कों से चले बातों से शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किया विवाद का रहा था देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझे देते हुए मामले को शांत कराया विवाद क्षेत्र के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है इलाज के दौरान युवक की मौत परिजनों ने अस्पताल पर किया हंगामा शहर के परासिया रोड स्थित विवांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान ज्वाला कुमार निवासी दमुआ के रूप में हुई है।परिजनों का कहना है कि उसे कमर दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।परिजनों ने आरोप लगाया कि गलत दवा देने से उसकी हालत बिगड़ी।घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर विरोध किया।सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामला शांत कराया। 45 वर्ष की महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में 45 वर्षीय गर्भवती महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया।ऑपरेशन के बाद मां और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। अधिक आयु के कारण यह गर्भावस्था उच्च जोखिम वाली थी जिसे विशेषज्ञों ने सावधानी से संभाला।डॉ. श्वेता पाठक और डॉ. संचिता की टीम ने ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया। एनेस्थीसिया टीम की सतर्कता और कुशलता से पूरी प्रक्रिया सुरक्षित रही।