फर्जी पत्रकार बनकर डॉक्टर से 37 लाख की वसूली की कोशिश पनागर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन सख्त ईरान–इजरायल युद्ध का असर वाणिज्यिक गैस आपूर्ति पर संकट जबलपुर में खुद को ‘वंदे भारत’ का पत्रकार और कई संगठनों का अध्यक्ष बताने वाले प्रवीण सिंह द्वारा डॉक्टर अमित खरे को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर डॉक्टर को धारा 376 के फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी और सेटलमेंट के नाम पर 37 लाख रुपये की मांग की। डॉक्टर अमित खरे ने समझदारी दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और रकम तय करने का नाटक किया। संजीवनी नगर थाना में शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया पनागर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया है। नगर परिषद राजस्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मुख्य मार्ग पर बने अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन ने साफ कहा है कि जनहित में चल रहे इस अभियान में दोबारा अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मध्य पूर्व में चल रहे ईरान–इजरायल युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। जानकारी देते हुए अरिहंत होटल के संचालक ने बताया कि पहले केवल वाणिज्यिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी लेकिन अब इसकी आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। अधिकांश होटलों के पास दो से तीन दिन का ही गैस स्टॉक रहता है ऐसे में सप्लाई बंद होने से होटल कारोबार पर संकट खड़ा हो सकता है। अगर जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो कई होटल बंद होने की स्थिति में आ सकते हैं। महाकोशल महाविद्यालय में फाग उत्सव ईसुरी फाग से गूंजा परिसर जबलपुर। शासकीय महाकोशल महाविद्यालय (कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) में फाग उत्सव के तहत पारंपरिक फाग गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोक कवि ईसुरी की रचनाओं पर आधारित फाग गीतों की प्रस्तुति दी गई। ढोलक मृदंग और टिमकी की थाप पर कलाकारों ने ईसुरी और रजऊ के संवादों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो. एल.के. दुबे ने बताया कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति को सहेजने और युवाओं को परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 22 मार्च को जबलपुर में होगा कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन जबलपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा 22 मार्च को शहर में विराट कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सुबह 11 बजे से शारदा भवन विनायक नगर में आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को एक मंच प्रदान कर पारिवारिक परिचय के माध्यम से वैवाहिक संबंधों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी अभिभावक और बड़ी संख्या में युवक-युवतियों के शामिल होने की उम्मीद है।